पवन गोयल एवं सौरभ जायसवाल का शहर मंडल अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

गाजियाबाद। भाजपा शहर मंडल द्वारा रविवार को नवयुग मार्किट स्थित महर्षि बाल्मीकि पार्क में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन गोयल एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल का अभिनंदन किया गया।

मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने माला, पटका, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। भाजपा नेता पवन गोयल एव सौरभ जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मुझे आपसे मिला है, उसका सदैव आभारी रहूंगा।

उन्होंने भाजपा के मिशन को स्पष्ट करते हुए बताया कि भाजपा का मिशन सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश की सेवा करना और उसे समृद्ध बनाना है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पार्टी का मूल मंत्र है और इसी को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक काम कर रही है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में योगी मॉडल की बदौलत आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। यूपी ने टीकाकरण को लेकर कीर्तिमान रचा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, मुफ्त वैक्सीन, सबको वैक्सीन के मूल मंत्र पर टीकाकरण हो रहा है।

संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के अभिभावकों और महिलाओं का स्पेशल बूथ पर टीकाकरण हो रहा है। इस मौके पर प्रभारी कामेश्वर त्यागी, मंडल अध्यक्ष पार्षद राकेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पंडित, राकेश मित्तल, गौरव भारद्वाज, आजाद बाल्मीकि, पंकज भारद्वाज, शरद शर्मा, प्रदीप चौहान, कलुआ कश्यप, सुशील जांगिड़, चिराग गोयल पूर्व पार्षद, लवली कोर, चांद भारती, सुलेमान अली मुख्य रूप से उपस्थित रहें।