Ambedkar Park – आंबेडकर पार्क में पार्किंग बनाने का लोगों ने किया विरोध

Ambedkar Park -गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा नवयुग मार्केट स्थित डॉ. भीमराव Ambedkar Park में वाहनों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग एवं ऊपर पार्क बनाने का निर्णय लेने के विरोध में अब राजनीतिक दल से लेकर व्यापारी नेता इसके विरोध में उतर आए है। गुरूवार को जहां बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने समर्थकों के साथ पार्किंग का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं,शुक्रवार को आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर पुरजोर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करने से पहले बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं आदि भी शामिल थी। इसके बाद बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने यहां नगर निगम द्वारा पार्क में पार्किंग बनाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। Ambedkar Park को अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने के नाम पर समाप्त करने का प्लान है। वहीं, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी ने कहा कि नवयुग मार्केट में जीडीए ने पहले से ही पार्किंग की व्यवस्था दी है। ऐसे में पार्क को उजाड़कर निगम पार्किंग बनाना चाहता है।

Ambedkar Park Parking Protest
Ambedkar Park Parking Protest

व्यापारी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। निगम के इस प्लान को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं,लोगों के विरोध के चलते नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचने से पहले निगम के अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय पुलिस के साथ आंबेडकर पार्क पहुंचे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के आनंद चंद्रेश आदि ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पार्क यहां पिछले करीब 50 वर्षों से है। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और इस पार्क से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। पार्क को उजडऩे नहीं दिया जाएगा। निगम द्वारा पार्क में पार्किंग नहीं बनाने दी जाएगी। वहीं,बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में पहुंचे। उन्होंने पार्क में पार्किंग बनाने का पुरजोर विरोध प्रकट करते हुए नगर निगम को अपना निर्णय वापिस लेने की मांग की। वहीं,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कांग्रेसी पार्षद जाकिर अली सैफी आदि दर्जनों समर्थकों के साथ पार्क में पहुंचे। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंाबेडकर स्मरण स्थल आंबेडकर पार्क को बचाने की मुहिम को समर्थन दिया।बिजेंद्र यादव ने आरोप लगया कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के स्मरण स्थल को नष्ट करना चाहती है। भाजपा सरकार के पूंजीपति एवं धन्ना सेठ शहर के बीचों बीच बने बाबा साहेब के इस स्मरण स्थल को हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए Ambedkar Park को खत्म कर यहां पर नगर निगम पार्किंग का निर्माण करना चाह रहा है। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।