विकास की रफ्तार देने के लिए ‘डबल इंजन को तीसरे इंजन से जोड़ें जनता: भूपेन्द्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मेयर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम के मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के आरडीसी स्थित चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, पश्चिमी क्षेत्रीय प्रभारी सतेन्द्र शिशौदिया, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी सुभाष यदुवंशी, महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप, सदर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, साहिबाबाद सुनील शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा सहित अन्य दिग्गज नेता जुटे।

इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मंच से रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने पर जोर देते हुए प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। शुक्रवार को आरडीसी स्थित मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो आपने मेनिफेस्टो में कहा वह करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिंदुओं की आस्था का प्रतीक राम मंदिर बनाना जैसे सभी बड़े एजेंडा डबल इंजन की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहे वह पूर्ण करके दिखाएं। उन्होंने कहा देश में 9 वर्षों से मोदी सरकार व 6 साल से प्रदेश में योगी सरकार चल रही है। दोनों सरकार देश व प्रदेश के हितों में काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी व स्वास्थ, बिजली पानी सड़क जैसी समस्याओं पर काम करते एक नया रूप प्रदेश में दिया।


भाजपा एक संघीय है पार्टी है जो कार्यकर्ता से चलती है और उसका लोकतंत्र है। अगर किसी को टिकट नहीं मिला तो कोई भी यह न समझे कि उसका राजनीतिक कैरियर खत्म हो गया है। चुनाव लडऩे से कोई नेता नही बन जाता है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता टिकट के लिए कार्य नही करता है, बल्कि निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए करता है। साथ है कि जिनको टिकट मिला है सभी उनके साथ खडे होकर उन्हें जिताएं। ऐसे में पार्टी का जो निर्णय है उसे स्वीकार करें। हर वोटर के घर जाकर उनका सम्मान करना है और आग्रह करना है। उन्होंने दावा किया भाजपा सभी महापौर और आगे 2014 में सभी यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पूरे प्रदेश में चला रही है। प्रदेश को भयमुक्त गुंडा मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। कहा अब 11 तारीख को निकाय चुनाव के दौरान मेयर तथा घोषित पार्षद पद के उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। निकाय चुनाव में कर्मठ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा गया है, यहां से हमारे प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से मुझे यह उम्मीद है इस बार महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल को भारी बहुमत से जीताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है लेकिन उस जीत को हमें रिकॉर्ड मतों में बदलना है।

भ्रष्टाचार के मामले में सपा सरकार ने सभी सीमाओं को पार कर दिया था, खनन और रिवर फ्रंट घोटाले सहित कई मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। सरकारी नौकरी और रोजगार देने के मामले में सीएम योगी के नेतृत्व में रिकार्ड कायम किया गया है, जबकि सपा सरकार में भर्तियों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता से युवाओं को नौकरी और रोजगार मिल रहा है।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कैप्टन विकास गुप्ता, रमेश चंद तोमर, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, अमर दत्त शर्मा, अशोक मोंगा, पवन गोयल, अजय शर्मा, किशन वीर सिरोही, कामेश्वर त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, योगेश त्रिपाठी, जगदीश साधना, राजीव शर्मा, प्रशांत चौधरी, पृथ्वी सिंह, सुनील यादव, सरदार एसपी सिंह, प्रशांत चौधरी, विजय मोहन, पूर्व महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, मयंक गोयल, अनिल खेड़ा, बॉबी त्यागी, संजय कुशवाहा, महीम गुप्ता, राहुल गोयल, करण गुप्ता, पूनम कौशिक, रनिता सिंह, सुमन सिंह, लवली कौर, पूनम चौधरी, डॉ अशोक नागर, गौरव चोपड़ा, मोनू त्यागी, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।