गाजियाबाद। हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट व परमार्थ समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्राकट्य दिवस पर आसमान में केसरिया गुबारे उड़ाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ठंडा शरबत व भंडारा कर अपनी खुशी का इजहार किया। परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के संस्थापक बीके शर्मा हनुमान ने संयुक्त रूप से कहा कि केसरिया गुबारों को उड़ाने का मकसद यह है कि योगीजी अपने कर्म क्षेत्र में अनवरत सफलताओं लक्ष्यों ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री के अनवरत प्रयासों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने में कामयाबी मिली है। जिस तरह से योगी जी प्रदेश का नेतृत्व कर रहें है, उसी तरह से प्रदेश में विकास की लहर भी दौड़ रही है। इस दौरान कोर कमेटी के संयोजक डॉ एके जैन, कार्यकारी अध्यक्ष डीपी नागर, संजय कुशवाहा, सुनीता बहन, नूर मोहम्मद, रुखसाना परवीन, मनोज कुमार नेहवाल, केपी सरकार, देवाशीष ओझा, शीला रानी, दिलीप कुमार, एनएस तोमर, बिल्लू प्रजापति, आरपी शर्मा, शाहनवाज, एसके मलिक, मिलन मंडल, डॉ एस निशा, श्यामलाल आदि मौजूद रहें।
















