पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस ने किया जनसंवाद

पुलिस एवं जनता के बीच दूरी कम करने के लिए एसपी ने की चर्चा

गाजियाबाद। जिले में पंचायती चुनाव का बिगुल बजने के बाद गांवों में शांतिपूर्ण माहौल और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कसना शुरू कर दिया है। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद पुलिस ने गांवों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को कमर कस ली है। ग्रामीणों की समस्याओं और पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मोदीनगर के फफराना और गांव तिबड़ा में ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत भवन में बैठक की। एसपी ने सीओ सुनील कुमार सिंह, मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने ग्रामीणों से संवाद कर कहा कि गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव के कारण कानून व्यवस्था खराब न होने पाए। इसके अलावा कई मुद्दों पर ग्रामीणों और प्रधान के साथ बैठक की। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद इनमें कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा अन्य गांवों में भी ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी ताकि क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान कोई घटना घटित न हो। शंति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसलिए कानून एवं शांति व्यवस्था गांवों में बनाए रखें। पुलिस ग्रामीणोंंं के साथ सहयोग करेगी। उन्होंने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ की बैठक में कहा कि पंचायत चुनाव की तारीख जल्द घोषित हो जाएगी। इसलिए सभी ग्रामीण गांवों में आपसी समन्वय बनाकर रखें। ऐसे में कोई भी शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश न करें। यदि कोई असामाजिक तत्व ऐसी हरकतें करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आमजन की समस्याओं को समझना एवं दूर करना हमारी प्रमुखता है।