गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन का 15 फरवरी को अंतिम अवसर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 62 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के सभी सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का आह्वान कर उन्हें जानकारी दी है कि जिनके द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया गया है और उनके द्वारा वर्तमान तक वैक्सीनेशन नहीं कराई गई है, उनके लिए 15 फरवरी को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए सभी 62 केंद्रों पर अपने नजदीकी सेंटर पर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। उन्होंने उन हेल्थ वर्कर्स का भी आह्वान किया है कि जिनके द्वारा 15 जनवरी को वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई गई थी। वह द्वितीय डोज कल इस अभियान के अंतर्गत लगवा सकते हैं।
















