-हालात का जायजा लेने को सड़कों पर निकले एसएसपी
गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लागू नाइट कर्फ्यू को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही है। नाइट कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक भी खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंंने कई क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद तक जायजा लिया। वहीं, पुलिस ने वाहन चालकों के चालान भी बनाए। एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक जिले में रात के कर्फ्यू के मद्देनजर 92 प्वाइंट चेकिंग के बनाए गए हंै। इन पर करीब 2 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया हैं। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एसएसपी अमित पाठक पुलिस के अमले के साथ खुद सड़क पर उतरे। ज्यादातर जगह सड़कों पर सन्नाटा दिखा,राहगीर सड़कों पर नजर आए उनको रोककर पुलिस ने पूछताछ की। दूसरे दिन भी शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू का पुलिस ने सख्ती से पालन कराया। एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए है। एसपी,सीओ और थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू को लेकर सतर्क रहे।एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने जहां शहर में कई इलाकों में जायजा लिया। वहीं,सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र सहित प्रत्येक थानाक्षेत्र में पुलिस अधिकारी लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को नाइट कर्फ्यू लागू होने के बारे में जागरूक करते हुए नजर आए। हालाकि, इंटरनेट मीडिया के जरिए ज्यादातर लोगों को पहले ही इस संबंध में जानकारी हो चुकी थी,बाजार, मॉल, रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थानों पर रात 10 बजे बंद हो गए। राजनगर में एसएसपी,एसपी सिटी रात 10:15 बजे आरडीसी में एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल पुलिसक?मयों के साथ नजर आए। इस दौरान जो वाहन चालक सड़कों पर दिखे, उनसे पूछताछ की गई। जो लोग खुद को आवश्यक सेवाओं से जुड़ा हुआ बता रहे थे, उनके पहचान पत्र चेक किए गए। वहीं हापुड़ रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया,ऐसे ही एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने मुरादनगर,मसूरी और मोदी नगर क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू का जायजा लेते हुए सीओ और थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए। पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती पाई गई। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि 17 अपै्रल तक जिले में चेकिंग के लिए 92 प्वाइंट बनाए गए है। इन पर करीब 2 हजार पुलिसकर्मी सड़क पर रहेंगे। रोजाना वाहनों की चेकिंग करने के साथ चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिले में लागू किए रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने का जिम्मा पूरी तरह से पुलिस पर होगा। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में 92 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। प्रत्येक बैरियर पर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रमुख बैरियर पर पुलिस वैन भी तैनात की गई है। इन्हें मिलाकर रात्रि कर्फ्यू के दौरान करीब दो हजार पुलिसकर्मी सड़क पर रहेंगे।कर्फ्यू सफल बनाने के लिए जिले में 92 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही हैं। इनमें 92 प्वाइंट्स में से 30 प्वाइंट्स को विशेष श्रेणी में रखा गया है। इन प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रहेगी। शहर क्षेत्र के कोतवाली व विजयनगर थाना क्षेत्र में 6प्वाइंट्स, सिहानी गेट और कविनगर थाना क्षेत्र में 8,इंदिरापुरम, खोड़ा व कौशांबी थाना क्षेत्र में 6,साहिबाबाद, लिंक रोड व टीला मोड़ थानाक्षेत्र में 10 प्वाइंट्स बनाए गए हैं। सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी अमित पाठक ने अधीनस्थों को रात्रि कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय पर बाजार बंद कराकर कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने अधीनस्थ क्षेत्राधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस अधिकारी भी दौरा करेंगे।















