-1 लाख 1 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य
गाजियाबाद। शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जीडीए ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आगामी मानसून सत्र में जीडीए को 1 लाख 1 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। उप्र शासन ने निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जीडीए ने पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई का काम आरंभ कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर उद्यान अनुभाग यह काम करा रहा है। द्वारा अब पौधारोपण करने के लिए गड्ढों की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया हैं। जीडीए के उद्यान प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह से बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
फलदार एवं छायादार पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। उद्यान प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि मधुबन-बापूधाम योजना के अलावा सेंट्रल वर्ज,राजनगर एक्सटेंशन,इंदिरापुरम, वैशाली,इंद्र्रप्रस्थ योजना,कोयल एंक्लेव योजना,लोनी,सिटी फॉरेस्ट आदि क्षेत्रों में यह पौधे रोपित किए जाएंगे। मधुबन-बापूधाम में करीब 18 हजार गड्ढे पौधे लगाने के खोदे जा चुके हैं। राजनगर एक्सटेंशन में 5 हजार पौधे, मधुबन बापूधाम योजना में ग्रीन बैल्ट,सेंट्रल वर्ज पॉकेट डी,ई,एफ में 24 हजार पौधे, मधुबन-बापूधाम में पॉकेट ए,बी,सी में 30 हजार पौधे,पॉकेट बी,डी के पार्कों मेें मियाबांकी 16,500 पौधे, इंदिरापुरम योजना के एंट्री प्वाइंट 2 हजार पौधे, वैशाली सेक्टर-1 मॉर्डन स्कूल के पास 3500 पौधे,इंद्रप्रस्थ योजना के पॉकेट डी, सेंट्रल वर्ज, पॉकेट एच के पार्क, पॉकेट ई के पार्क में 4500 पौधे, कोयल एंक्लेव योजन में मेट्रो ट्रेन के लिए आवंटित भूखंड के सामने पार्क में 5 हजार पौधे, लोनी स्थित लालबाग में 7 हजार पौधे, सिटी फॉरेस्ट में 3500 पौधे रोपित किए जाएंगे। इन्हें मिलाकर कुल 1लाख 1 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी स्थानों पर जुलाई के पहले सफ्ताह से पहले गड्ढे खुदाई करने के बाद पौधारोपण किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर पौधारोपण के लिए ओएसडी एवं इंजीनियरों की क्षेत्र भी प्रवर्तन जोन और अभियंत्रण जोन क्षेत्र के अनुसार क्षेत्र निर्धारित कर दिया गया हैं।














