प्रमुख समाजसेवी व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता की दावेदारी से टिकटार्थियों के होश उड़े

-संजीव गुप्ता की दावेदारी को राजनीतिज्ञों ने बड़े बदलाव के रुप में आंका
-दशकों से संघ से जुडा है परिवार, 18 साल से विभिन्न पदों पर सम्भाल रहे हैं दायित्व

उदय भूमि ब्यूरो।
गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र 56- से शहर के प्रमुख समाजसेवी व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता की दावेदारी करने से टिकट मांगने वाले भाजपाइयों के होश उड़े हैं। संजीव गुप्ता की दावेदारी को राजनीतिज्ञ बड़े बदलाव के रुप में आंक रहे हैं। संजीदगी के साथ सक्रिय राजनीति में उतरकर टिकट की दावेदारी करने वाले संजीव गुप्ता हालांकि इसे सामान्य प्रक्रिया बता कर पार्टी के अग्रिम आदेश को सर्वोपरि मानने की वकालत करते नजर आए। वहीं टिकट को लेकर भाजपाइयों के बीच आपसी वर्चस्व की चर्चा भी शहर में आग की तरह फ़ैल चुकी है। टिकट फाइनल होने के लिए अभी दावेदार इंतजार में हैं और पार्टी की तरफ से होने वाली घोषणा की ओर तांक रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विगत 18 वर्ष से भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासभा जिला चेयरमैन व समरकूल समूह के सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपे दावेदारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा है कि उनका परिवार पांच दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुयाई है।वह स्वयं विगत 25 वर्षों से भाजपा व संघ से जुड़े हैं। वह अनेकानेक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां निभाते हुए धर्म की पुनर्स्थापना में अपनी सूक्ष्म भूमिका के साथ मां वैष्णो धाम मंदिर की स्थापना कर कई गौशालाओं की सेवाओं से जुड़े हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के महत्व पूर्ण प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले मिशन से जुड़ कर मोदीजी के सपने को आगे बढ़ाने का प्रयास करने में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने दावेदारी पत्र में कहा कि वह पहली बार टिकट के लिए आवेदन कर शहर विधानसभा 56 गाजियाबाद से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं।