नगर निगम कर्मचारियों की डीपीसी पर विवाद, कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची पर उठाए गए सवाल, अपर नगर आयुक्त से की पूरे मामले की शिकायत

अपर नगरायुक्त को पत्र भेजकर आपत्ति जाहिर की है। वरिष्ठता सूची में खासकर पहले से चौथे स्थान पर अंकित नामों पर आपत्ति जाहिर की गई है। संबंधित नामों को वरिष्ठता सूची से हटाने की अपील की गई है। अपर नगरायुक्त को इस संबंध में दो कर्मचारियों की तरफ से शिकायतें भेजी गई हैं।

गाजियाबाद। नगर निगम ने कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी है। इस सूची पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ कर्मचारियों ने अपर नगरायुक्त को पत्र भेजकर आपत्ति जाहिर की है। वरिष्ठता सूची में खासकर पहले से चौथे स्थान पर अंकित नामों पर आपत्ति जाहिर की गई है। संबंधित नामों को वरिष्ठता सूची से हटाने की अपील की गई है। अपर नगरायुक्त को इस संबंध में दो कर्मचारियों की तरफ से शिकायतें भेजी गई हैं। सामान्य विभाग में कार्यरत अनुचर गौरव कुमार शर्मा और वंदना वर्मा की तरफ से यह शिकायतें की गई हैं। नगर निगम कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची गौरव कुमार शर्मा का नाम 7वें स्थान है।

नगर निगम में गौरव की नियुक्ति 8 अप्रैल 2011 अंकित है। गौरव का कहना है कि वरिष्ठता सूची में क्रम संख्या 1 से 4 तक गलत तरीके से नाम अंकित किए गए हैं। उक्त कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के भिश्ती कर्मचारी हैं, जिनका समायोजन स्वास्थ्य विभाग से किया जाना है। पूर्व में जारी अंतिम सूची में क्रमांक 84 पर सलाहुद्दीन पुत्र समसुद्दीन का नाम है। जिनकी नियुक्ति 30 अप्रैल 2008 है। इसी प्रकार वाजिद पुत्र जहीर को भी वर्ष 2021 में समायोजित किया जा चुका है।

पत्र में कहा गया है कि क्रम संख्या एक से 4 पर अंकित कर्मचारी जिनकी नियुक्ति का दिनांक क्रमश: 29 जुलाई 2003, 15 नवम्बर 2003, 2 नवम्बर 2004 एवं 6 मार्च 2006 पर अंकित किया गया है, न्याय संगत नहीं है। पत्र में वरिष्ठ सूची में संशोधन करने की मांग की गई है। अनुचर वंदना वर्मा ने भी अपर नगरायुक्त से कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची का पुन: संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।