स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: कर्मचारियों की मेहनत से जनपद को मिला 18वां स्थान: मनोज गोयल

-सफाई कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र देकर पार्षद ने किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में गाजियाबाद शहर की बेहतर रैंकिंग दिलाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। जिसे नजरअंदाज नही किया जा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र के जनता ने भी अपना बहुत योगदान दिया है। यह बातें गुरूवार को वार्ड-72, भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सम्मन्नित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा सफाई कर्मचारी एवं जनता के सहयोग के बिना यह स्थान पाना संभव नहीं था। जागरूक क्षेत्रवासी अपने घरों व दुकान से निकलने वाले कूड़े को निगम के द्वारा लगाए गए वाहनों को दे रहे हैं। यही वजह है कि अब सड़क किनारे बिखरा कूड़ा भी उठने से शहर साफ लगने लगा है। उन्होंने कहा जब इंदौर देश में अव्वल बन सकता है तो गाजियाबाद शहर को भी इंदौर की तर्ज पर क्यों नही बनाया जा सकता है। इसके लिए इस उपलब्धि के लिए अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। सफाई कर्मचारी एवं आमजन के सहयोग से जनपद भी देश में अव्वल बनेगा। पार्षद मनोज गोयल ने कहा स्वच्छ भारत मिशन अभियान में गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में द्वितीय और भारतवर्ष में 18वां स्थान प्राप्त हुआ है। वार्ड में कार्यरत सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को फूलों की माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष कटिहार, दिनेश लखेरा, मंडल मंत्री शुभम सिंह, श्याम सुंदर सिंह उपस्थित रहे।