भाजपा महानगर की संजीव शर्मा को फिर मिली कमान, जिलाध्यक्ष बनें सत्यपाल गुर्जर

गाजियाबाद। आखिर लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता के जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संजीव शर्मा पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं,लोनी क्षेत्र में रहने वाले सत्यपाल गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा चुनाव-2024 में फतह पाने के लिए जिला व महानगर अध्यक्षों की यह घोषणा की गई है। इसमें जातिगत और क्षेत्र का ध्यान रखते हुए महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए सत्यपाल प्रधान गुर्जर का पार्टी में कोई बड़ा योगदान नहीं है। मगर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व जिलाध्यक्ष को दरकिनार करते हुए नए जिलाध्यक्ष के रूप में सत्यपाल गुर्जर को नियुक्त किया है।

संजीव शर्मा को फिर से महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में अपार खुशी देखने को मिली। व्यवहार कुशल एवं पार्टी में सर्मपण भावना से जुटे रहने का ही उन्हें यह इनाम के रूप में फिर से महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह को इनके महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से बड़ा झटका माना जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव शर्मा को फिर से महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में नहीं थे।

विधायकों का गुट और पार्टी में मेहनत की वजह से संजीव शर्मा पर फिर से भरोसा जताते हुए रिपीट किए गए। भाजपा ने महानगर व जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने के बाद लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया। हालांकि भाजपा में पुरजोर तरीके से यह खूब चल रहा था कि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के साथ अनबन के चलते संजीव शर्मा को फिर से रिपीट नहीं किया जाएगा।मगर संजीव शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से केंद्रीय राज्यमंत्री के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा हैं। संजीव शर्मा को वृंदावन में श्रीम भागवत कराए जाने पर लगता है यह आर्शीवाद मिला है। जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को बनाए जाने की घोषणा के बाद इनके समर्थकों एवं भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।