सौरभ जायसवाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्र्रभारी

गाजियाबाद। भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सौरभ जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी पिछड़ा मोर्चा नरेंद्र कश्यप का आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल को मनोनीत करने पर सोमवार को भजपा नेता अनुज शर्मा के नेतृत्व में आवास पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
बता दें कि सौरभ जायसवाल पिछले 17 साल से सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरूआत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ से की थी। वह महानगर मंत्री, मंडल अध्यक्ष नेहरू नगर, भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष, महानगर मीडिया प्रभारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, आईटी, पश्चिम क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा जैसे दायित्वों का निर्वहन बखूबी ढंग से कर सके हैं। जिसे देखकर पार्टी ने उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। सौरभ जायसवाल का कहना है कि संगठन हित में वह हरसंभव कार्य करेंगे। इस दौरान आलोक गुप्ता, पवन शर्मा, अरुण चौधरी, धीरज त्यागी, अजय त्यागी, योगेंद्र धामा, प्रिंस त्यागी, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।