राष्ट्रीय स्नातक महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री बने सौरभ जायसवाल

गाजियाबाद। शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा मुहिम चलाने व आगामी स्नातक चुनाव को देखते हुए  राष्ट्रीय स्नातक महासंघ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को संगठन का विस्तार किया। राष्ट्रीय स्नातक महासंघ उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल वाइस चेयरमैन एचआर आईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ जायसवाल को क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे पश्चिम क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने सांसद आवास पर सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल एवं क्षेत्रीय महामंत्री सौरभ जायसवाल का संयुक्त रूप से स्वागत किया। इसमें फूल-माला शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सौरभ जायसवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं सामाज में किए गये कार्यो की निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुये हुए यह जिम्मेदारी प्रदान का गई है।

नव नियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री सौरभ जायसवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने की मुहिम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का जाने का संकल्प लिया है। इनसे उम्मीद किया जाता है की, यह संगठन का विस्तार वह सामाजिक समरसता बनाने में मिशाल कायम करेंगे। नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री सौरभ जायसवाल ने संगठन के शिर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए, बताया की राष्ट्रीय स्नातक महासंघ बेरोजगार स्नातको व शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने व उन्हें राजनीति का मुख्य धारा में लाने का काम करेगा, संगठन के शिर्ष नेतृत्व प्रति आभार ब्यक्त हुए कहा की, संगठन ने जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है। उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करूँगा। इस अवसर पर प्रतीक कंसल, देवा भाटी, योगेंद्र भाटी, राहुल भाटी, प्रवीण कुमार, अतर सिंह भाटी, विपुल गर्ग, अतुल भूषण, राजकुमार पालीवाल, सौरभ सिसोदिया, संजय तिवारी, हिमांशु गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।