सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान: निगम ने मंगल भोग से वसूले 80 हजार, नजीर फूड को किया सील

गाजियाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक बार फिर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। वहीं नगर निगम की अपील के बाद भी दुकानों में चोरी-छिपे प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर जुर्माना वसूलने एवं सील करने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त की उपस्थिति में मंगलवार देर शाम नगर निगम टीम द्वारा संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध अतिक्रमण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। साथ ही गंदगी फैलाने कचरा  कचरा पृथक्करण ना करने पर जुर्माना भी किया गया। वसुंधरा सेक्टर 16 की मार्केट में नगर निगम विभागों द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए रास्तों को अवमुक्त कराया।

जिससे कि आवागमन में सुविधा बनी रहे, अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों का जुर्माना भी वसूला गया। सिंगल न्यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा गंदगी फैलाने पर जुर्माना किया गया। मंगल भोग का 80000 का जुर्माना किया गया, नजीर फूड को अवैध रूप से भट्टी चलाने पर सील किया गया। कुल 95000 का जुर्माना अभियान के दौरान वसूला गया। साथ ही शहर हित में योगदान देते हुए बेहतर कार्य करने के लिए अपील भी की। वसुंधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सीएसएफआई पवन, एसएफआई हिमांशु द्वारा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार वसुंधरा जोन के बाजारों में माइक के माध्यम से गंदगी ना फैलाना सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें तथा मार्गों को अवरोधन ना करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस प्रवर्तन दल, स्वास्थ्य विभाग की टीम, व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रहे। जिसमें उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह भी मौके पर रहे। इस प्रकार नगर निगम द्वारा शहर में नियम अनुसार कार्यवाही के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे ना केवल जागरूकता आ रही है। बल्कि शहर हित में बेहतर कार्य हो रहे हैं। इसी प्रकार के अभियान समय-समय पर सभी जोनों में चलाई जाएंगे।