शहर की सफाई व्यवस्था के साथ खुद का भी ध्यान रखें कर्मचारी: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नगर निगम के बाबू, कर्मचारी एवं अधिकारी अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। क्योंकि आप सभी नगर निगम की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहते है। उक्त बातें बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बाबू,्र कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ परिवारिक चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा जितना जरुरी शहर के सफाई व्यवस्था है, उतना ही जरुरी खुद का ध्यान रखना भी है।

नगर निगम एक परिवार की तरह है। यहां काम करने वाले सभी एक परिवार की तरह है। अगर किसी एक कर्मचारी को कोई परेशानी होती है तो वह परेशानी नगर निगम के पूरे परिवार की है और उसका समाधान करना नगर निगम परिवार के मुखिया का है। इसलिए शहर की सफाई व्यवस्था के साथ अपना भी ख्याल रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही अपने स्वास्थ्य को लेकर ना बरतें। यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं तथा शहर का ध्यान रखने के साथ-साथ अपना विशेष ध्यान रखें। नगर निगम के समस्त अधिकारियों को कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान है। इस तरह परिवारिक चर्चा करते हुए उपस्थित जनों का मनोबल बढ़ाया। वार्ता के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, समस्त विभागीय अध्यक्ष तथा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त का अपने सहयोगीयों कर्मचारियों के इस पारिवारिक भाव को देखकर सभी ने नगर आयुक्त का हृदय से आभार व्यक्त किया।