नागरिकों की समस्याएं सुनीं, निदान का दिलाया भरोसा
गाजियाबाद। सामाजिक संस्था सोशल चौकीदार के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी के.के. शर्मा ने उत्तरांचल नगर ए ब्लॉक नंदग्राम पहुंच कर नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी गयी। सुनवाई के उपरांत उन्होंने इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस बीच नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत भी किया। सोशल चौकीदार के.के. शर्मा सामाजिक कार्यों के प्रति काफी सक्रिय रहते हैं। इसी क्रम में वह नंदग्राम पहुंचे।
नंदग्राम में उत्तरांचल कॉलोनी ए ब्लॉक के नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आस-पास के नागरिकों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इन समस्याओं की वजह से नागरिकों को जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। मेयर आशा शर्मा के पति एवं समाजसेवी के.के. शर्मा ने कहा कि समस्याओं के निदान की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नागरिकों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। शर्मा ने तीन गलियों में सड़क निर्माण का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर से समस्याओं को हल कराया जाएगा। कॉलोनी के समुचित विकास की कोशिश की जाएगी।
कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने के.के. शर्मा का स्वागत किया। चौहान ने कहा कि शर्मा हमेशा जनहित में कार्य करने को आतुर रहते हैं। इसके चलते उन्होंने अपनी अलग छवि कायम की है। करणी सेना की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सार्इं एंक्लेव सोसाइटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राज शर्मा ने भी के.के. शर्मा को समस्याओं की जानकारी दी। राज शर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि समाजसेवी शर्मा के प्रयासों से कॉलोनी की हालत में सुधार हो सकेगा।
















