Tokyo Olympics – टोक्यो ओलंपिक में खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर देश का नाम किया रौशन: डॉ. अनिल अग्रवाल

-टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन

Tokyo Olympics – गाजियाबाद। Tokyo Olympics में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए रविवार को महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम में भव्य रूप में प्रदेश स्तरीय Tokyo Olympics जागरूकता रिले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले में प्रदेश स्तरीय Tokyo Olympics जागरूकता रिले का आयोजन किया गया। राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा खेल और खिलाडिय़ों को उंचाइयों तक ले जाना केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए खेलो इंडिया से लेकर तमाम योजनाएं चलाकर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वह महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलिपिक जागरूकता मशाल यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। Tokyo Olympics में देश के खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर देश का दुनिया में नाम रोशन कर दिया है।winning medals Tokyo Olympics टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलााडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से खेल निदेशालय एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशों पर टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का आयोजन किया गया। बीते 23 जुलाई को इसका बरेली मंडल में शुभारंभ किया गया था। शनिवार को जिले में आगमन होने के बाद रविवार को महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम में जनपद के खिलाडिय़ों ने जागरूकता रिले का भव्य स्वागत किया गया। उप जिला क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि प्रदेश स्तरीय Tokyo Olympics जागरूकता रिले का प्रस्थान समारोह रविवार को सुबह 8 बजे स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल की मौजूदगी में उप क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई, सह सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ नरेंद्र शर्मा ने उनका बुके देकर स्वागत किया। सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट सेकेंड विनय कुमार सिंह का पूर्व जिला क्रीडा अधिकारी गदाधर बारीकी ने बुके देकर स्वागत किया। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले के आयोजक रतन गुप्ता, तरद गुप्ता, दीपक गुप्ता,लाखन सिंह, रविकांत मिश्रा का मंच पर चंदन टीका करते हुए स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि Tokyo Olympics 2020-21 को और एवं इसमें भाग लेने जा रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की पहल प्रदेश में पहली बार की जा रही है। इसमें खेल विभाग, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलपिंक संघ, उत्तर प्रदेश खोखो, उत्तर प्रदेश ग्रोपलिंग संघ, खेल जगत फाउंडेशन को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, डॉ.पीएन अरोड़ा, अंजुल अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, क्रीडाधिकारी गदाधर बारीकी, उप क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई ने संजीव बालियान कबड्डी ओलंपियन का बुके देकर स्वागत किया। शिवम गहलोत नामित सदस्य नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की बालिकाओं ने वंदेमातरम गान कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उप क्रीडा अधिकारी पूनम विश्नोई ने खिलाडिय़ों एवं युवा वर्ग का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के प्रति युवाओं को आगे आना चाहिए। वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या जिस पथ में बिखरे शूल ने हो। खिलाड़ी अपने जीवन के अंदर उत्साह को धारण कर अपने लक्ष्य के प्रति अर्जुन के समान दृष्टि रखकर अपने देश को स्थान दिलाता है। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने मशाल स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का हापुड़ जनपद के लिए प्रस्थान कराया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार,अनिल कौशिक, डॉ.रिचा सूद, डॉ.राकेश बडौला, डॉ.ललित भूषण, नीरज कुमार, डॉ.संजीव शर्मा, राहुल देव गौतम, प्रवीण कुमार, जिला राइफल एसोसिएशन के सदस्य अरविंद चैधरी, अंकित राजपूत, राजकुमार, जिला व्यायाम शिक्षक देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राजन सिंह, गिरीश चौहान आदि मौजूद रहे।