अत्याधुनिक डेंटल और मैक्सिलोफेशियल केयर यूनिट का उद्घाटन

यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नई सुविधा की शुरूआत

गाजियाबाद। यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नेहरू नगर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अत्याधुनिक डेंटल और मैक्सिलोफेशियल केयर यूनिट का उद्घाटन किया गया। पूजा समारोह में समूह निदेशक डॉ. शशि अरोड़ा और डॉ. रजत अरोड़ा के साथ चिकित्सा निदेशक डॉ. पी.एल. करिहोलु भी शामिल रहे। इसके बाद डॉ. मधु रायकवार, उप महानिदेशक, डी.जी.एच.एस. और निदेशक, सी.बी.एच.आई., एम.ओ.एफ.एच.डब्ल्यू और नरेंद्र कुमार, आई.ए.एस. सेवानिवृत्त और संघ शासित प्रदेशों के लिए चुनाव आयुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दंत चिकित्सा विभाग के पास सभी नई और आधुनिक दंत चिकित्सा मशीनें हैं, जो सभी प्रकार की समकालीन दंत प्रक्रियाओं को वितरित करने में सक्षम हैं। सभी दंत चिकित्सक अनुभवी हैं और अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। सभी दंत-सौंदर्य और दर्द-रहित करने में सक्षम हैं। दंत चिकित्सा विभाग के एच.ओ.डी. डॉ. अभिषेक सिंह (ऑर्थोडोन्टिस्ट) ने बताया कि दंत चिकित्सा विभाग में अब सभी सुविधाएं हैं। बुनियादी से लेकर प्रीमियम तक सभी तरह की दंत प्रक्रिया की जा रही है। दीप प्रज्ज्वलित समारोह के बाद डॉ. रजत अरोड़ा, समूह निदेशक, यशोदा अस्पताल ने विभिन्न दंत प्रक्रियाओं में रियायतों के साथ पूर्ण नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया।

यह शिविर 7 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को सस्ती कीमत पर प्रीमियम दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना और वितरित करना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर भारत के प्रत्येक नागरिक को सुलभ एवं जवाबदेह स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सख्त जरूरत के चलते एक छोटी सी पहल है। हमारा लक्ष्य भविष्य में और व्यापक पैमाने पर ऐसे कई और शिविर आयोजित करना है, जिसमें देशभर में अधिक नागरिकों और स्थानों को शामिल किया जाए।