अत्याधुनिक उपकरणों से आपदाओं के कार्य में आएगी तेजी: एसएन प्रधान

एनडीआरएफ अग्नि डेमोंसट्रेशन टेक्नोलॉजी डे का आयोजन

गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में गुरूवार को इन्वेस्ट इंडिया अग्नि के अंतर्गत आपदाओं के दौरान काम आने वाले अत्याधुनिक उपकरणों का डेमोंसट्रेशन तथा नए अत्याधुनिक तकनीक के कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएन प्रधान, डीजी एनडीआरएफ का स्वागत बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत इस कार्यक्रम में आए विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने उपकरणों का प्रेजेंटेशन और ग्राउंड में डेमोंसट्रेशन दिखाया। एसएन प्रधान डीजी एनडीआरएफ ने बताया कि डेमोंसट्रेशन हमारे कार्य का हिस्सा है उसके अनुसार आपदाओं के दौरान कार्य करने के लिए हम अपनी योजना बनाते हैं। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया जा रहा है।

यह सभी उपकरण भारत निर्मित है। यह सभी स्वनिर्भर टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण भारत का एक परिदृश्य है और उसका एक आयाम है। आपदा प्रबंधन इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों से आपदाओं के दौरान कार्य करने में और भी तेजी आएगी। इस दौरान एमके यादव, केके सिंह, मोहसिन शहीदी डीआईजी, पीके तिवारी, अनुपम श्रीवास्तव, पंकज कुमार, कौशलेंद्र राय, कमांडेंट एनडीआरएफ, राहुल नायर, वाइस प्रेसिडेंट, इनवेस्ट इंडिया, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी सीआईएसफ, फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।