कोविड टीका लगवाकर कोरोना वायरस समाप्ति की ओर उठाए कदम: अरुण सिंह

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी ने यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद में कोविड-19 का टीका लगवाया। उधर, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने भी टीका लगवाया। यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में शुक्रवार को 240 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अरुण सिंह ने टीका लगने के बाद अत्यंत खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब मैं खुद सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने जनता से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवा कर इस अभियान को सफल बनाएं एवं भारत से कोरोना वायरस समाप्ति की ओर कदम उठाएं। केसी त्यागी ने टीका लगवाने के बाद गर्व महसूस कर कहा की मुझे टीका लगवाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।