कृषि कानूनों में किसान स्वतंत्र, भाजपा किसानों की हितैषी : मोहित बेनीवाल

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्राम रावली और खिमावती में किसानों के साथ किया संवाद

गाजियाबाद। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि कानूनों में किसान स्वतंत्र है। यह कानून पूरी तरह से किसान हित में है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित के साथ खड़ी है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम रावली और खिमावती में किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों को उन्होंने कृषि कानून के फायदे ओर लाभ से अवगत कराते हुए कहा कि किसान अपनी फसल का दाम स्वयं किसान ही तय कर सकता है। किसान देश का अन्नदाता है। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। कांट्रेक्ट फॉर्मिंग से किसानों की फसल का अनुबंध होगा। जमीन का कांट्रेक्ट नहीं होगा। मोहित बेनीवाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हित की रक्षा पार्टी की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पप्पू पहलवान,अश्वनी शर्मा,तरूण शर्मा,सुशील गौतम,गोपाल अग्रवाल संजीव चौधरी,बॉबी त्यागी,कुलदीप त्यागी,प्रदीप त्यागी,विधायक अजितपाल त्यागी,राजेश त्यागी,त्रिलोक चौधरी,अमित रंजन,अमरीश त्यागी,संजीव त्यागी, यशपाल पहलवान,संदीप पाल,सचिन डेधा,संजीव कौशिक,पुष्पेंद्र रावत,मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि ने उनका स्वागत किया। मुरादनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का मुरादनगर पहुंचने पर ग्रामीण और शहर मंडल अध्यक्ष ने मिलकर विधायक अजितपाल त्यागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राधे अरोड़ा,सभासद बिंदु त्यागी, नितिन गोयल अमरीश त्यागी,अमित रंजन आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने नेहरूनगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों के साथ संगठनात्मक बैठक की। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पंचायत चुनाव में वार्ड-6,7,8 के वार्ड अध्यक्ष, संयोजक व प्रभारी को चुनावी रणनीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव भी पूर्व के चुनाव की तरह से बेहतर तरीके से कार्य करें। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी,बसंत त्यागी,मयंक गोयल,भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ब्रजपाल तेवतिया,विधायक अजित पाल त्यागी,सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, संजीव चौधरी, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा, प्रिंस ठाकुर, तारा जोशी,राजेंद्र यादव,सुनील यादव,अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, बीएल गौतम,त्रिलोक चौधरी,अमित रंजन,मनबीर चौधरी, संजय कौशिक,मनीष पंवार,अमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।