निलंबित रालोद नेताओं की पार्टी में हुई बहाली

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी से निलंबित चल रहे रालोद नेताओं की शुक्रवार को बहाली कर दी गई। पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी के संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने शास्त्रीनगर स्थित पार्टी के नेता तेजपाल सिंह के निवास पर पहुंचकर पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान और अमरजीत बिड्डी के बीच पिछले दिनों प्रेेसवार्ता के दौरान हुई गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिले-शिकवे दूर कराते हुए मतभेद का दूर करा दिया। डॉ.राजकुमार सांगवान ने दोनों का मिठाई खिलाकर मतभेद दूर कराया। पार्टी के नेताओं के बीच सभी ने संकल्प लिया कि मिल जुलकर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे। अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने रालोद पार्टी के निलंबित किए गए सभी कार्यकर्ताओं का निलंबन वापिस लेते हुए इन्हें बहाल कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री ओडी त्यागी, राहुल चौारी, भूपेंद्र बॉबी, रॉकी चौधरी आदि मौजूद रहे।