विश्व स्वास्थ्य दिवस: ले क्रेस्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में वॉक फॉर बेटर हैल्थ का आयोजन
गाजियाबाद। वंसुधरा सेक्टर4, ले क्रेस्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल की मैनेजमेंट व अनुभवी डॉक्टर की टीम ने अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के चेयरमेन डॉ संजय गर्ग व वाईस चेयरमैन पंकज अग्रवाल व एक्जीक्यूटिव चेयरमैन दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि अस्पताल निरन्तर सभी वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सभी सुविधाओं से युक्त 250 बेड हॉस्पिटल के निर्माण को जनकल्याण का माध्यम है सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराते रहेंगे।
संस्था के को-चेयर पर्सन व शिशु रोग विशेषज्ञा डॉ0 चारू गर्ग ने बताया प्रत्येक 7 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस में मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी परामर्श देने के साथ जागरुक करना है। हर साल इसके लिए थीम भी चुनी जाती है। इस वर्ष का थीम हमारी पृथ्वी, हमारा स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए ले क्रेस्ट हॉस्पिटल में क्रेस्टायोन (वॉक फॉर बेटर हैल्थ) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि शिशु अवस्था से ही अच्छे खान-पान, नियमित व्यायाम का ध्यान रखा जाए तो उनके स्वस्थ भविष्य का निर्माण संभव हो सकता है। अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए समय-समय पर बच्चों का वैक्सीनेसन व नियमित डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
संस्था की वरिष्ठ चिकित्सक हेड प्रिवेटिव हैल्थ-डा0 रूबी बंसल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमारी पृथ्वी, हमारा स्वास्थ्य का सही महत्व बताया। उन्होंने बताया यदि हमारी पृथ्वी के लिए बढ़ता प्रदूषण व टॉक्सिक वस्तुएं जैसे कि प्लास्टिक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि सभी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी पृथ्वी व पर्यावरण को सुरक्षित बनाते हुए स्वय को स्वस्थ रखने का निरंतर प्रयास करते रहें। इसी को ध्यान में रखकर लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल द्वारा क्रेस्टायोन को माध्यम बनाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता को प्राथमिकता देना व कोरोना से बचने के उपाय पर ध्यान देना रहेगा। इसी के साथ उन्होंने समय-समय पर अपना हैल्थ चैकअप कराते रहने का सुझाव दिया।
संस्था के मैडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजा दत्ता ने बताया गुरूवार को अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में क्रेस्टायोन (वॉक फॉर बेटर हैल्थ) का आयोजन लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ले क्रेस्ट स्मार्ट प्रीविलेज कार्ड का महत्व बताया। उन्होने बताया इस कार्ड के माध्यम से सभी लोग डॉक्टर की सलाह, लैब, रेडियोलॉजी, ईसीजी, इको, टीएमटी व सभी दवाओं पर कम दरों पर छूट मिलेगी। अस्पताल में कैंसर, हृदय व मस्तिष्क की सर्जरी व अन्य सभी सुविधाऐं 24 घण्टे उपलब्ध है। इस दौरान अस्पताल के सह-चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 विवेक गर्ग शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के बिजनेस प्रमुख आर. कुकरेती, की देख-रेख में किया गया।
















