अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने व्यापारियों ने की मांग

गाजियाबाद। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गाजियाबाद प्रवक्ता मेरठ मंडल राष्ट्रीय व्यापार मंडल पंडि़त अशोक भारतीय ने बुधवार को अपने साथियों राजेश अग्रवाल, वीरेंद्र कंडेरे, हरीश कुमार, डॉ गौरव सैनी आदि के साथ एसपी देहात नीरज जादौन और सीओ लोनी अतुल सोनकर से मुलाकात करके क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की। इस अवसर पर चिरोड़ी व्यापार मंडल ने लोनी थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और अपने सहयोग की पेशकश की। लोनी के चिरोड़ी बाजार के राष्ट्रीय व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग चौधरी व उनके साथियों से मुलाकात करके उनसे निर्भीक होकर अपना व्यापार करने तथा रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का डटकर मुकाबला करके बाजार से खदेडऩे का आह्वान किया। पंडित अशोक भारतीय ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी कार्यकर्ता आपके साथ हैं तथा आपकी लड़ाई लड़ेंगे आप रबड़ की तरह कमजोर ना बने अपितु पत्थर की तरह मजबूत बने। पुलिस प्रशासन आपके साथ रहेगा आपकी एकता से ही बदमाशों के हौसले पस्त होंगे। इस अवसर पर चिरोड़ी व्यापार मंडल ने पंडित अशोक भारतीय व उनके साथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और चिरोड़ी बाजार का सहयोग राष्ट्रीय व्यापार मंडल को देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंडित राजीव शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, संजू कसाना उपस्थित रहे।