कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों को व्यापारियों ने किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रात दिन ड्यूटी के साथ ही जनसेवा में लगे कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने को व्यापार मंडल आगे आए। पुलिस ने कोरोना काल में शांति और कानून व्यवस्था बनाने के साथ दिन रात जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई। पुलिस की इस पहल से कई व्यक्तियों की जान बची। पुलिस की इस छवि की हर किसी ने सराहना की। रविवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोना की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हापुड़ एसपी नीरज जादौन को स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया । मेरठ मंडल के प्रवक्ता प्रदीप चौधरी ने कहा एसपी नीरज जादौन कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी जनता की सेवा में लगे रहे। उन्होंने प्लाज्मा बैंक की स्थापना, ऑक्सीजन उपलब्ध कराई, लोगों को मौत के मुंह से बचाया। उनके द्वारा कर्म ही पूजा, नर सेवा नारायण सेवा को साकार रूप देने पर हम उनकी सेवा को नमन करते हैं। गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता ने कहा जिस तरह से कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों ने कोरोना काल में ड्यूटी के साथ ही समाजसेवा की है, वह सराहनीय है। इस दौरान पंडित राकेश शर्मा, पंडित अशोक भारतीय, प्रवीण सेठी, संजय गोयल, डॉ सोनिका शर्मा, राजीव त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, श्वेता शर्मा, डॉक्टर गौरव सैनी, विजय शर्मा, अनिकेत, यागी चौधरी, अमर सिंह, अंकित त्यागी, रजत शर्मा, महेश सिंघल, परमानंद सिंघल आदि मौजूद रहे।