Chandrashekhar Azad Jayanti – गाजियाबाद। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक कहे जाने वाले शहीद Chandrashekhar Azad Jayanti पर व्यापारियों ने नमन करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को कविनगर जे 72 कविनगर में शहीद Chandrashekhar Azad Jayanti की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक कर शहीद चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा चन्द्रशेखर आजाद ने देश के लिए स्वयं को गोली मारी जो बहुत मुश्किल काम है। आजाद ने अपने नाम को सार्थक किया कि आजाद था, आजाद हूं और आजाद रहूंगा। क्षेत्रिय उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने कहा शहीद Chandrashekhar Azad स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा थे। अमर शहीद क्रांतिकारी Chandrashekhar Azad का बलिदान का संदेश हमें आज भी सचेत करता है कि राष्ट्र का उद्धार विलासियों के हाथों सम्भव नहीं है। दस वर्षों तक निरन्तर अंग्रेजों का दांत खट्टे करने वाले आजाद देशभक्ति के प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। रविवार 25 जुलाई को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आईएएस (से.नि.) एमएलसी ए.के. शर्मा के अभिनंदन समारोह की तैयारी को अमली जामा पहनाते हुए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में सुबह अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, राष्ट्रीय कार्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा, अजय सिंघल, संजय गोयल, डॉक्टर सोनिका शर्मा, विनित शर्मा, संदीप त्यागी रसम, प्रवीण भाटी, सुरेश सिंह, हरिओम गुप्ता, मुनिंद्र आर्य, विकास चुघ, राजीव त्यागी राज, अमित चौहान, विकास त्यागी, रामनिवास बंसल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
















