ऑर्किटेक्ट्स एसोसिएशन का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह उड़ान-2 का आयोजन

-कविनगर रामलीला मैदान में 4 व 5 जनवरी को समारोह में प्रदेश के 300 ऑर्किटेक्स करेंगे शिरकत
-सोलर सिस्टम की जागरूकता के साथ डिजाइन कंम्पीटिशन, स्कूल-कॉलेज के बच्चों होगी प्रतियोगिता

उदय भूमि
गाजियाबाद। ऑर्किटेक्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद आगामी 4 व 5 जनवरी को कविनगर स्थित रामलीला मैदान में स्वर्ण जयंती समारोह उड़ान-2 मनाएगी। इसमें प्रदेश के ऑर्किटेक्स शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग शिरकत करेंगे। बुधवार को कविनगर स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेेंस के दौरान एसोसिएशन की अध्यक्षा ऑर्किटेक्ट पूजा सारस्वत ने बताया कि रामलीला मैदान कविनगर में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह उड़ान-2 का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।

ऑर्किटेक्ट इसमें हॉट सिटी गाजियाबाद में बिल्डिंग के नए स्वरूप एवं बिल्डिंग की आयु कैसे बढ़ सकती है,इसकी जानकारी देंगे। शहरों को समावेशी,सुरक्षित सस्टेनेबल व दीर्घकालीन कैसे बनाया जाए। इस पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा, एसके गौतम, एनके शर्मा, योगेश चंद्रा, अरूण कटियार, संजय पांडे, दीपाली गोयल, सचिन सारस्वत, रोहित अग्रवाल, योगेश, शिल्पा जैन, शिल्पा अग्रवाल, श्वेता बंसल आदि उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के सचिव ऑर्किटेक्ट हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, संयोजक ऑर्किटेक्ट संदीप गोयल आदि ने बताया कि इससे पहले उड़ान कार्यक्रम 2019 में किया गया था। इस बार होने वाले समारोह में शहरवासियों और कला प्रेमियों के लिए ऑर्किटेक्टचर, आर्ट और संगीत का भव्य समारोह है। स्वर्ण जयंती समारोह में प्रदेश के ऑर्किटेक्ट एसोसिएशन के लगभग 300 ऑर्किटेक्ट भाग लेंगे।

इसके साथ ही विभिन्न कंपनियां टाटा, विडो लाइफ समेत अन्य कंपनियां भी शामिल होंगी। इसमें जागरूकता पैदा करने के अलावा सोलर सिस्टम की जागरूकता के साथ डिजाइन कंम्पीटिशन,स्कूल-कॉलेज के बच्चों का कम्पीटिशन कराया जाएगा। शहरवासी को भवन निर्माण सामग्री व शहर के विकास में ऑर्किटेक्ट के योगदान और शहर को कैसे बेहतर बनाया जाए। इस पर चर्चा की जाएगी। हिमांशु गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन का 2 अक्टूबर 1974 को मात्र 9 ऑर्किटेक्ट द्वारा गठन किया गया था। इसमें अब 125 ऑकिटेक्ट सदस्य है।