नगर निगम कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन

भाजपा के 4, कांग्रेस और सपा से 1-1 सदस्य को जगह

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के 6 नए सदस्यों का चुनाव सोमवार को संपन्न करा लिया गया। कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में सबसे ज्यादा फायदे में भाजपा रही। भाजपा के 4 सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस एवं सपा से 1-1 सदस्य को कार्यकारिणी में जगह मिली है। इस चुनाव से बसपा ने दूरी बनाए रखी। बसपा की तरफ से किसी पार्षद ने नामांकन पत्र तक नहीं भरा था। महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया। महापौर ने सुबह 11 बजे सदन में वंदेमातरम गान कर बैठक की शुरूआत की।

तदुपरांत अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव ने सदन सचिव के रूप में चुनाव का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सुबह 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्र के लिए भाजपा के 4, सपा-कांग्रेस से 1-1 सदस्य ने नामांकन पत्र लिया। 11 बजे से लेकर 11:30 बजे तक नामांकन पत्र देने का समय निर्धारित किया गया था। 11:30 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र जमा कराने का समय दिया गया, मगर सिर्फ 6 नामांकन पत्र लिए जाने से सर्वस मति से 6 सदस्यों के चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। उधर, कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर निगम परिसर में पीएसी से लेकर भारी सं या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। सदन में जाने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन गेट पर लगाई गई थी। सदरन में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, अपर नगर मजिस्ट्रेट शाल्वी अग्रवाल, अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, फरीद अख्तर आदि मौजूद रहे।

नगर निगम कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्यों के चुने जाने के बाद कोरम पूरा हो गया। नगर निगम सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बगैर मतदान कराए ही कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। इस बीच भाजपा के 4 सदस्य, सपा 1, कांग्रेस 1 सदस्य चुने गए। कार्यकारिणी चुनाव में बसपा द्वारा भाग न लेने के पीछे भाजपा की रणनीति मानी जा रही है। अगर बसपा की ओर से चुनाव में ताल ठोकी जाती तो मतदान कराया जाता। ऐसे में पार्षदों में क्रॉस वोटिंग होने की प्रबल संभावना थी। नामांकन पत्रों की जांच का 12 बजे का समय था। मगर इससे पहले ही सर्वस मति से 6 सदस्यों के चुने जाने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।

नगर निगम कार्यकारिणी में सोमवार को भाजपा से राजकुमार पप्पू, ललित कश्यप, अभिनव जैन व पूनम त्यागी तथा सपा से मोह मद कल्लन और कांग्रेस से पार्वती रावत सदस्य के तौर पर चुने गए हैं। कार्यकारिणी चुनाव से पहले माना जा रहा था कि बसपा से नरेश कुमार जाटव भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव में 7 पार्षद सदस्य नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों के लिए चुनाव की नौबत आ सकती है। इसी को लेकर खास रणनीति तैयार की गई थी। मगर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थिति स्पष्ट हो गई।

बता दें कि नगर निगम कार्यकारिणी के 6 सदस्य जनवरी में रिटायर हो गए थे। तब से इन सदस्यों का पद खाली था। इसके बाद अब बोर्ड बजट के लिए कार्यकारिणी बैठक बुलाने का रास्ता साफ हो गया। माना जा रहा है कि जल्द कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें चालू वित्त वर्ष का बजट पेश किया जाएगा। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि नगर निगम ऐसा सदन है जहां सभी पार्षद शहर के विकास के लिए एक हैं। इस दौरान बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।