• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Monday, June 29, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद जन-समस्याओं को शत-प्रतिशत निपटाने के लिए नगरायुक्त की अनोखी पहल

जन-समस्याओं को शत-प्रतिशत निपटाने के लिए नगरायुक्त की अनोखी पहल

February 6, 2021

फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर नगरायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या

गाजियाबाद। शहर को साफ-सुथरा रखकर खूबसूरत बनाने और जन-समस्याओं को शत-प्रतिशत निपटाने के लिए नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। उनके सकारात्क प्रयास रंग भी लाते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को गाजियाबाद नगर निगम के फेसबुक अकाउंट पर लाइव आकर जनता की समस्याओं को सुना। नगरायुक्त का यह स्टाइल जनता-जनार्दन को भी खूब पसंद आया। नागरिकों ने नगर निगम के इस प्रयास की काफी प्रशंसा की। नगरायुक्त से ऑनलाइन संवाद के दौरान नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं बताने के साथ-साथ सवाल भी पूछे। फेसबुक पर प्रकाश, स्वच्छता, अतिक्रमण,पार्कों का सौंदर्यीकरण,हाउस टैक्स से संबंधित समस्या प्रमुख रूप से रखी। लाइव होने पर करीब 40 शिकायतें आई। जिनका संतोषजनक उत्तर पाकर वह संतुष्ट हो गए। ऐसे में नगरायुक्त ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में सहयोग करने की अपील की। गाजियाबाद नगर निगम के फेसबुक अकाउंट पर नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर सुबह 11 बजे लाइव आए। उन्होंने बताया कि इस नई पहल का उद्देश्य उन नौकरीपेशा नागरिकों से भी संपर्क करना है, जो समयाभाव के कारण उनसे नहीं मिल पाते हैं। फेसबुक पर नगरायुक्त से ऑनलाइन स्ट्रीट लाइट बंद होने, पार्कों का सौंदर्यीकरण न होने, सडक़ों पर गंदगी, सडक़ में गड्ढे आदि शिकायत की गईं। नगरायुक्त ने इन समस्याओं को नोट कर संबंधित अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नेहरू नगर, गांधी नगर, डीएलएफ कॉलोनी भोपुरा, राजेंद्र नगर, वैशाली, संजय नगर, ग्राम सिहानी, वसुंधरा सेक्टर-2 बी, राजनगर आदि कॉलोनियों के नागरिकों ने फेसबुक पर अपनी बात को रखा। नगरायुक्त ने नगर निगम की भावी योजनाओं के विषय में भी जनता को अवगत कराया। उन्होंने शहर को बेहतर बनाने को जनता से सहयोग करने की अपील की। एक शिकायत कर्ता ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने सडक़ों को गड्ढा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सडक़ों की हालत खराब है। इस पर नगरायुक्त ने कहा कि शहर में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा सड़कें बनाई जाती हैं। नगर निगम द्वारा जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाना है, उन्हें जल्द सुधारा जाएगा। सर्दी के कारण अभी सड़कों के सुधार का काम नहीं कराया जा रहा है। गर्मी में यह कार्य कराया जाएगा।

एक अन्य शिकायत कर्ता ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ आठ माह पहले शिकायत की गई थी, मगर अब तक समाधान नहीं किया गया है। नगर आयुक्त ने बारी-बारी से सभी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिया। शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए अपील करते हुए नगर निगम का सहयोग करने को कहा। ताकि शहर को स्वच्छता में देश में नंबर-1 रैंकिंग लाई जा सके। इस पर नगरायुक्त ने जबाव दिया कि आठ माह का समय बहुत लंबा होता है। सबसे पहले यह चेक करना पड़ेगा कि अतिक्रमण किस तरह का है। अस्थाई है या स्थाई। इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर निगम के डीजल पंप के पीछे सफाई न होने और प्रकाश की व्यवस्था न होने की भी शिकायत मिली। जिस पर नगरायुक्त ने उचित कार्रवाई कराने की बात कही। नगरायुक्त ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से शहर हित में सुझाव देने और नगर निगम को सहयोग करने की अपील की। कई साल से एक ही स्थान पर काम कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ट्रांसफर करने के अलावा नगर निगम के नंदग्राम में डीजल पंप के पीछे गंदगी होने,प्रकाश व्यवस्था नहीं होने, चंद्र नगर में सड़क पर कूड़ाघर होने और उसे हटवाने आदि सवाल नगर आयुक्त से किए गए। नगरायुक्त ने कहा गीले कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। सड़कों से धूल उठाकर सीएंडडी वेस्ट प्लांट ले जाया जाता है। यह एक मुहिम है, एक थैले में छह किलो धूल आती है अब तक 90 हजार थैले में धूल सड़कों से उठाई जा चुकी है। शहरियों को भी प्रयास करना चाहिए कि वह सप्ताह में एक दिन श्रमदान करें। शहरियों को भी प्रयास करना चाहिए कि वह सप्ताह में एक दिन श्रमदान करें। गीले कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है लेकिन शहरियों को भी प्रयास करना चाहिए कि घर-घर में गीले कूड़े से गमलों के लिए खाद तैयार करें, जिससे की शहर में प्रतिदिन निकलने वाले 1,500 टन कूड़े में कमी आए।नगर आयुक्त अब प्रत्येक शनिवार को एक घंटे फेसबुक पर लाइव होकर लोगों की शिकायतों को सुनने के साथ निस्तारण कराएंगे। खास बात यह है कि नगर आयुक्त ने इससे पहले शहर के सभी 100 वार्डों में ‘जन चौपालÓ कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया था।

  • TAGS
  • Live on facebook account
  • nagar ayukut mahendra singh tanwar
  • Unique initiative of nagarayukta
Previous articleनगर निगम ने बदल डाली डाबर तिराहे की सूरत
Next articleजिले में शराब की 66 दुकानों का नवीनीकरण नहीं
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सीईओ एनजी रवि कुमार की अगुवाई ग्रेटर नोएडा भर रहा विकास की उड़ान

CM योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में किया 2,479 करोड़ की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबर एवं ऐसेंट के अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शिलान्यास

गाज़ियाबाद

“मेक इन इंडिया’ को मिलेगी नई रफ्तार, समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की...

बृज विहार में विकास ने पकड़ी रफ्तार, नई सड़क निर्माण से...

मोहर्रम से पहले एसीपी उपासना पाण्डेय का सुरक्षा कवच, सड़कों पर...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

तनिष्क शोरूम में 4.55 करोड़ की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला...

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi