पूर्व नगर विकास एवं गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा गाजियाबाद संगठन के ई-बुक का किया विमोचन

 

– सुरेश खन्ना ने कहा कि वैश्विक महामारी काल में सेवा कर भाजपा कार्यकतार्ओं ने अनूठा उदाहरण पेश किया
-वेबिनार द्वारा हुआ ई-बुक का विमोचन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबद। भाजपा के महानगर कार्यकतार्ओं द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यो को लेकर संगठन ने ई-बुक तैयार की है। वेबिनार के माध्यम से बुधवार को प्रदेश के वित्तमंत्री एवं गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने संयुक्त रूप से ई-बुक का विमोचन किया प्रदेश के वित्तमंत्री एवं गाजियाबाद के प्रभारी सुरेश खन्ना एवं प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा के कार्यकतार्ओं ने इस वैश्विक महामारी काल में सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारी पार्टी सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर काम करती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सेवा के कार्यों के प्रति कार्यकतार्ओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खन्ना ने बताया कि 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ता ही संगठन के मूल मंत्र पर सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक सेवा के कार्य करके मनाएंगे। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अपने को सुरक्षित रखकर मास्क लगाकर में 2 गज की दूरी बनाकर संगठन के कार्य करने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कार्यकतार्ओं ने अपने परिवार की चिंता न करते हुए देश की सेवा करने का जो काम किया है उसके लिए बधाई के पात्र हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर की बुक का विमोचन करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। विमोचन कार्यक्रम को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, प्रदेश सरकार राज्य मंत्री अतुल गर्ग, सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन मित्तल, चंद्रमोहन शर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, पवन गोयल, इंदू जौहरी, अनीता सिंह, मयंक गोयल, योगेश त्रिपाठी, उदिता त्यागी, संजय रावत, सुशील गौतम, पप्पू पहलवान, कामेश्वर त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, राजेश त्यागी, अजय शर्मा, गोपाल अग्रवाल, गुंजन शर्मा, संजय कश्यप, तारा जोशी, रेनू सिंह, केके शुक्ला, राजेंद्र यादव एवं अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे।