सुरक्षित जीवन के लिए वैक्सीन जरूरी: मनोज गोयल

-कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। प्राचीन सनातन धर्म मंदिर सेंट्रल पार्क कौशांबी में सोमवार को वैक्सीन कैंप लगाया गया। मंदिर कमेटी और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन संघ चालक मक्खन लाल ने किया। बिना बुकिंग कराएं 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वार्ड 72 स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की संचालक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम द्वारा 525 वैक्सीन कैंप में लगाया गया।

मंदिर कमेटी के संस्थापक गुलशन सदाना, अध्यक्ष आशीष गौर, सेक्रेटरी दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष नरेश कोहली द्वारा वैक्सीन लगवाने आए लोगों को प्रसाद और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी बांटे गए। इस अवसर कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं चिकित्सों को मंदिर के पुजारी द्वारा माता की चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया। मनोज गोयल ने कहा कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाय तौबा मचाई। इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वायरस से न घबराएं, वैक्सीन जरूर लगवाएं।

अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लगवाने में डर रहे हैं, जबकि यह पूरी तरीह सुरक्षित है। जागरूक रहकर ही यह जंग जीती जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सरकार व प्रशासन की अपीलों को समझते हुए कोविड के नियमों का पालन करें। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, राजेंद्र गोयल, श्याम वीर भदौरिया, चिकित्सा केंद्र से रश्मि, गौरी, मोहित, पुष्पलता, कनक राय, पवित्रा, अंशु, सर्वेश यादव आदि उपस्थित रहे।