गाजियाबाद में दिग्गजों ने नही किया नामाकंन, शनिवार को भर सकते है पर्चा

-कड़ी सुरक्षा में नामाकंन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन नही भरा गया कोई पर्चा
-पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए खरीदे गये 55 प्रपत्र
-कमिश्रर और आईजी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
-दिनभर अलर्ट रहे डीएम, मातहतों को देते रहे जरूरी दिशा-निर्देश

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव-2022 का आगाज होने के बाद जनपद में 10 फरवरी को पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले शुक्रवार से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की कोर्ट कक्ष के अलावा अन्य अधिकारियों की कोर्ट कक्ष में सभी पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों के अलग-अगल कोर्ट कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा किए जाएंगे। शुक्रवार को नामांकन जमा करने के पहले दिन किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र जमा नहीं किए। शुक्रवार को सिर्फ 55 नामांकन पत्र जरूरी खरीदे गए। कलेक्ट्रेट में न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होने की प्रक्रिया 21 जनवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन लगाने के साथ ही एंट्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कक्ष तक हो पाएगी। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह एवं मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार भी कलेक्ट्रेट में पहुंचे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह एवं आईजी प्रवीण कुमार ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एडएीम सिटी बिपिन कुमार आदि अधिकारियों के साथ नामांकन कक्षों में पहुंचकर उनका निरीक्षण किया। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने नामांकन कक्ष में बैठे रिटर्निंग ऑफिसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना है। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में रिटर्निंग ऑफिसर निष्पक्ष तरीके से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया को पूरी कराए। वहीं, कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर अंदर नामांकन कक्ष तक बैरिकेेडिंग की गई है। यहां पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स के जवान मुस्तैद किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्येक नामांकन कक्ष में दो-दो और गलियारे में चार कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिले में 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस बार कोरोना प्रोटोकाल के तहत प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ 2 ही प्रस्तावक अंदर कक्ष में जा सकेंगे। एक प्रत्याशी के बाहर जाने के बाद ही दूसरे प्रत्याशी को अंदर प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक कक्ष में एक वीडियोग्राफर भी रहेगा, जो पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेगा। बाहर परिसर में चार वीडियोग्राफर रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर तीन स्तर पर बैरिकेडिंग की गई हैं।

नामांकन के लिए नामित किए गये अफसर
गाजियाबाद विधानसभा,सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह-कोर्ट संख्या-130, साहिबाबाद विधानसभा,एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह-कोर्ट संख्या-128, मुरादनगर,अपर उप मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार सिंह-कोर्ट संख्या-129,मोदीनगर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह-कोर्ट कक्ष संख्या-102 में एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला,लोनी-एडीएम सिटी बिपिन कुमार-कोर्ट संख्या-127 में एसडीएम संतोष कुमार राय के समक्ष प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करेंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहले दिन शुक्रवार को 55 नामांकन पत्र प्रत्याशियों के लिए खरीदे गए। इनमें लोनी विधानसभा के लिए 14 नामांकन पत्र, मुरादनगर के लिए 7 नामांकन पत्र,साहिबाबाद के 17 नामांकन पत्र,शहर गाजियाबाद से 15 नामांकन पत्र,मोदीनगर से 2 नामांकन पत्र खरीदे गए है। इनमें खरीदे गए। लोनी विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए गए। गाजियाबाद और मुरादनगर सीट पर भी मिहिर सेना, न्याय पार्टी, आम आदमी पार्टी,लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के नाम से उनके बेटे हितेश ने नामांकन पत्र खरीदा। बसपा से जावेद सैफी, आकिल के प्रतिनिधि, कांग्रेस प्रत्याशी यामीन मलिक ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं।