मोदीनगर का बेहद दिलचस्प रहा है चुनावी इतिहास, भाजपा का वर्चस्व

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद की अह्म मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। पिछले 47 साल में इस विधान सभा क्षेत्र में 12 विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में वर्चस्व के मामले में भाजपा सबसे आगे रही है। दूसरा नंबर कांग्रेस का रहा है। अन्य दलों के उम्मीदवार एक या दो बार जीत का स्वाद चख पाए हैं। मौजूदा भाजपा विधायक पुन: मैदान में उतरेंगी या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल इस क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी जोरों पर चल रही है। मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र में 10 फरवरी को मतदान होना है।

चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद से क्षेत्र में सियासी सरगर्मी जोरों पर चल रही है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने चुनावी तैयारियों पर ध्यान दिया है। गाजियाबाद और मेरठ के मध्य आबाद मोदीनगर क्षेत्र भी सियासी दृष्टि से काफी अह्म माना जाता है। 47 साल में मोदीनगर को 12 विधायक मिले हैं। विभिन्न राजनीतिक दल इस सीट को कब्जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

आंकड़ों के नजरिए से देखें तो मोदीनगर में अब तक भाजपा का वर्चस्व कायम रहा है। भाजपा को इस सीट पर 4 बार जीत मिल चुकी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही है। कांग्रेस ने 3 बार विधायक की सीट पर अपना कब्जा जमाया है। इसके अलावा जेडी ने 2 बार, आरएलडी, बीएसपी और जेएनपी एक-एक बार मोदीनगर सीट पर काबिज होने में कामयाब रही हैं। मोदीनगर क्षेत्र से मौजूदा विधायक डॉ. मंजू शिवाच हैं। वह भाजपा से जुड़ी हैं। वह दोबारा चुनाव लड़ेंगी या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। दरअसल भाजपा ने गाजियाबाद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है।

1933 से 2022 तक
मोदीनगर के अस्तित्व में आने का इतिहास भी काफी रोचक है। मोदीनगर की स्थापना 1933 में राय बहादुर गुर्जर मल मोदी ने मोदी चीनी मिल शुरू कर की थी। इसका नाम अपने वंशनाम मोदी पर मोदीनगर बना कर रखा गया था। मोदीनगर में देवी महामाया का प्राचीन मंदिर भी है, जो कि सीकरी कलां गांव में पड़ता है। इस कारण इसे सीकरी की देवी भी कहते हैं। यह देवी दुर्गा का अवतार मानी जाती हैं। इसके साथ ही यहां प्रतिवर्ष पशुओं का मेला भी लगता है।

बार-बार मात खाती बसपा
वर्ष-2017 के विधान सभा चुनाव में मोदीनगर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंजू शिवाच ने जीत दर्ज की थी। डॉ. शिवाच ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वहाब चौधरी को मात दी थी। उन्होंने 66582 मतों के अंतर से वहाव चौधरी को हराया था। पिछले चुनाव में मंजू को 1,08,631 वोट मिला था, जबकि वहाब को 42,049 वोट मिले थे। वहीं, समाजवादी पार्टी के राम आसरे शर्मा को 32,507 वोट मिले थे। 2017 के विधान सभा चुनाव में मोदीनगर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वोट शेयर 50.57 प्रतिशत था। बसपा का वोट शेयर 19.58 प्रतिशत जबकि रालोद का वोट शेयर 13.72 प्रतिशत था।

2017 का चुनावी रिपोर्ट कार्ड
विजेता डॉ. मंजू शिवाच (भाजपा)-कुल वोट 108,631।
उप-विजेता वहाब चौधरी-(बसपा)-कुल वोट42,049।
तृतीय राम आसरे शर्मा-(सपा)-कुल वोट 32,507
चतुर्थ-सुदेश शर्मा-(रालोद)-कुल वोट 29,477
पंचम-नोटा-कुल वोट 1,074
छठवां-नोटा-कुल वोट 1663
सातवां-नसीम (आईएनडी)-कुल वोट 880
कुल वोट पड़े-274555
वोट प्रतिशत-60.12
……………………………………………………………………………..
2012 का चुनावी रिपोर्ट कार्ड
विजेता सुदेश शर्मा (रालोद)-कुल वोट 58,635
उप-विजेता राजपाल सिंह (बसपा)-कुल वोट 44,686