कोरोना के बाद ओमीक्रॉन को भी देंगे मात

-राष्ट्रीय व्यापार मंडल का 93 वां निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प सम्पन्न

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजि0 द्वारा अपने शहर वासियों एवं व्यापारियों को कोराना महामारी के दौरान अनेकों प्रकार की सेवा देने के साथ-साथ उस से बचाव में सरकार के द्वारा सबसे महत्वपूर्ण कदम वैक्सीनेशन में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इकाई के सहयोग से शहर के लोगों को निशुल्क टीकाकरण अभियान के माध्यम से सुरक्षित रखने का कार्य किया गया। जिसका क्रम अभी भी जारी है। देश में और शहर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमोक्रॉन की दस्तक से शहरवासियों, व्यापारियों में फिर अपनी मुहिम को जारी करते हुए 93वां निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा के नेतृत्व में उनके फैक्टरी कार्यालय पर लगाया गया। जिसकी देखरेख में जिला व महानगर इकाई का पूर्ण सहयोग रहा। यह आयोजन के के शर्मा कंपाउंड 80 जी, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया मोहननगर में किया गया। जिसमें राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया के स्थानीय लोगो, कर्मचारियों व्यापारियों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई। शिविर संचालन में स्वास्थ विभाग की ओर से डाक्टर नेहा गोस्वामी एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने निरंतर कोविड-19 के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी निभाई है। उसी कड़ी में यह 93वां कैम्प लगाया गया। लगातार सेवा के मद्देनजर राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया के शिविर में पहली व दूसरी डोज लगाई गई। शिविर की सफलता के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा, संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, अमित शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रभारी प्रदीप चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, समीर शर्मा, संजय गोयल, विनोद त्यागी, हरमीत बक्शी, शिवम नेगी, सरदार तेजेन्द्र सिंह, समीर शर्मा, ठाकुर सुखबीर सिंह, मोहित शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।