एससी/एसटी एक्ट का मुकाबला कर सकेगा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड : तरुण मिश्र

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र की मीटिंग आयोजित

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र की महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों को दायित्व वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एससी/एसटी एक्ट और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को लेकर विशेष तौर पर चर्चा की। वक्ताओं का कहना था कि यदि एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग कर ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जाता है कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड इसका मुकाबला कर सकेगा। इस मौके पर संगठन के पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि हम एक-दूसरे की देखभाल करें, एक-दूसरे का सुख-दुख बांटें इसी से ब्राह्मणों में एकता बढ़ेगी।

ब्राह्मण समाज की एकजुटता बेहद जरूरी है। संगठित रहकर खुद को सुरक्षित रखना और विषय परिस्थितियों का मुकाबला करना आसान है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने कहा कि आज इस बात की चर्चा है कि एससी/एसटी एक्ट का दोहन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड इसका मुंहतोड़ जबाव देने और मुकबला करने में सक्षम होगा। हालांकि ब्राह्मणों का यह काम नहीं हैं कि वो किसी से लड़ाई करें या उन्हें तोड़ें बल्कि एकजुटा होनी चाहिए, मगर एससी/एसटी एक्ट के जरिए यदि कोई हमला किया जाएगा तो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के जरिए मुकाबला किया जा सकेगा।

इस अवसर पर संगठन की महिला प्रमुख दिग्विजय दीक्षित, अनुशासन मंत्री हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, प्रदेशाध्यक्ष पीतांबर शर्मा, ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, महेंद्र सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।