गाजियाबाद। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बदत्तर होते जा रहे हालात के चलते संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है, वहीं संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन को लेकर अभी भी मारामारी मची हुई है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मरीज बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से दम तोड़़ रहे है। जिले में बेड और ऑक्सीजन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा इंतजाम नहीं किए जाने की वजह से हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही हैं। मरीजों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 275 महिला और पुरूषों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित रिकॉर्डतोड़ 24 मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत की पुष्टि हुई हैं। नगर निगम के कविनगर जोन में तैनात कर निरीक्षक सुरेश शर्मा की पत्नी, मोहनगर जोन में तैनात सफाई नायक रतन लाल, निगम कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता विपिन शर्मा की माता का कोरोना संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। जिले में हालांकि सोमवार को सं या घट गई थी, मगर मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकॉर्डतोड़ संख्या बढ़ गई। कोरोना संक्रमित 1057 मरीजों की पुष्टि हुई है। कार्य वाहक सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित 1075 मरीज मिले है,वहीं, पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 1260 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।जिले में अब तक ठीक होने के बाद 37,054 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं,रिकॉर्डतोड़ कोरोना संक्रमित 24 लोगों की मौत हुई है। मौत का आंकड़ा अब तक 275 तक पहुंच गया। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 6331 मरीज है।
















