गाजियाबाद। विद्युत निगम की ओर से मरम्मत कार्य की वजह से आज यानि बुधवार को 33 /11 केवी एचआरएम डासना उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई साढ़े तीन घंटे बाधित रहेगी। जिसका लोगों को काफी परेशानी का सामना न करने पड़े, इसलिएा लोग अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले तक निपटा लें।
लाल कुआं से आ रही 33 केवी की क्षतिग्रस्त भूमिगत लाइन को ओवरहेड लाइन करने एवं अनुरक्षण कार्य करने के लिए सुबह 9 बजे से 12: 30 बजे तक का शट डाउन रहेगा। एचआरएम डासना उपकेन्द्र से पोषित मसूरी, पिप्लेडा व रफिकाबाद डासना क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहेगी। क्षतिग्रस्त भूमिगत लाइन को ओवरहेड लाइन करने एवं अनुरक्षण कार्य करने के लिए सुबह कार्य शुरू हो जाएगा। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि अपने जरूरी कार्य सुबह 9 बजे से पहले खत्म कर लें। जिससे विद्युत कटौती होने के पश्चात किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हालाकि सुबह 9 बजे लोगों के लिए बहुत जरूरी कार्य होता है, क्योंकि 9 बजे लोगों को अपने कार्यालय जाने के अलावा घर के जरूरी कार्य होते है। मगर लोगों को साढ़े तीन घंटे इंतजार के बाद पुन: विधुत आपूर्ति की जाएगी।















