महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के साथ ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर तरुण मिश्र ने की चर्चा

उदय भूमि संवाददाता
मुंबई। पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र की दौड़ लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने राजधानी मुंबई में मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए संगठन स्तर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत है।

ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने से ब्राह्मणों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दर-दर की ठोकर नही खानी पड़ेगी। आज के समय में ब्राह्मणों की स्थिति बेहद ही दयनीय हो चुकी है। ब्राह्मण समाज बुद्धि जीवी वर्ग है। मगर उसके बाद भी आज उसे इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही है। हर राज्यों में ब्राह्मण समाज के साथ अत्याचार हो रहा है। चाहें वह राजनीति हो या फिर सरकारी नौकरी, इन सभी से आज ब्राह्मण समाज काफी अछूता सा नजर आ रहा है। जबकि हर चुनाव में ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। ऐसा नही है कि वोट बैंक के मामले में वह पीछे, ब्राह्मण समाज वोट बैंक के मामले में सर्वाधिक आगे है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन होने के बाद बोर्ड के जरिए ज्वलंत समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा।

उन्होंने अवगत कराया कि राजस्थान सरकार ने भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित कर दिया है। मगर अन्य राज्यों में अभी तक इसका गठन नही हो पाया है। जो कि बेहद ही गंभीर विषय है। संगठित रहकर ही हम खुद की और समाज की और अपनी रक्षा कर सकते है। तरुण मिश्र ने कहा कि आज जिस तरह से एससी/एसटी एक्ट का दोहन हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो ब्राह्मण समाज खुद की सुरक्षा के लिए लाचार दिखाई देगा। एससी/एसटी एक्ट का जवाब ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ही दे पाएगा। क्योंकि ब्राह्मणों का काम लड़ाई और झगड़ा करना नही है। बल्कि ब्राह्मणों काम लोगों का मार्ग दर्शन करना है। ब्राह्मण समाज की भावी पीढ़ी संस्कार और सभ्यता से भटकती नजर आ रही है। उसे सही राह दिखाना जरुरी है।

उन्होंने कहा कि यदि यह बोर्ड गठित हो जाता है तो ब्राह्मण समाज को बड़ी राहत मिल सकेगी। बोर्ड के जरिए ब्राह्मण समाज के नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। तरुण मिश्र ने कहा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के लिए देश के विभिन्न राज्यों के मंत्रियों से मुलाकात कर चुके है। कुछ राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन की प्रक्रिया चल रही है और कुछ राज्यों से मुलाकात का दौर जारी है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के मुद्दों को लेकर जल्द ही सकारात्मक आपकों जवाब दिया जाएगा। आपकी मांग जायज है, जिस पर जल्द विचार किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल ने अपनी दो पुस्तक भी भेंट की।