अपर मुख्य अधिकारी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

-राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक है: धर्मजीत त्रिपाठी

ग्रेटर नोएडा। अपने दृढ़ नेतृत्व से अलग-अलग रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले, राष्ट्रहित के संकल्प से पूरा जीवन देश के लिए समर्पित करने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर पर जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर में सोमवार को अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। जिला पंचायत कार्यालय में सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने कहा लौह पुरुष के जन्म दिवस को हम लोग एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। जिन्होंने अखंड भारत के शिल्पी के रूप में देश का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा महापुरुषों के जन्म दिवस हमें उनके व्यक्तित्व और योगदान की याद दिलाने के साथ कर्तव्यों के प्रति दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।

देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का दुरूह काम पटेल ने करके यह साबित कर दिया कि किसी भी परिस्थिति में देश को खंडित करना संभव नहीं है। विविध संस्कृतियों वाले देश को एक सूत्र में बांधना बेहद कठिन होता है, लेकिन सरदार पटेल ने रियासतों का स्वतंत्र भारत में विलय करने का ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी इतिहास में दूसरी मिसाल नहीं है। यह भारत की सुरक्षा, एकता और अखंण्डता को मजबूत करने एवं अक्षुण्ण बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है।