Mirabai Chanu – रजत पदक जीतने पर चानू को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ने दी बधाई

-मीराबाई चानू की जीत ने बढ़ाया भारत का मान: डॉ. पीएन अरोड़ा

Mirabai Chanu -गाजियाबाद। Mirabai Chanu ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। Mirabai Chanu से पहले 2020 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर अरोड़ा ने अपने बधाई संदेश में कहा, यह एक अच्छी शुरूआत है और इसके बाद अभी भारत स्वर्ण पदक भी जीतेगा, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। उनके प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी की लहर है। हर हिंदुस्तानी Mirabai Chanu की महान उपलब्धि से खुद पर गर्व कर रहा है। डॉ अरोड़ा ने कहा कि यह गाजियाबाद एवं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि मेडल जीतने वाली Mirabai Chanu के कोच विजय मोदीनगर के रहने वाले हैं। इस वजह से महिलाओं में खेलों के प्रति रुझान और आत्म विश्वास बढ़ेगा और वे ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले पाएंगी। उन्होंने बताया टोक्यो ओलंपिक खेलों में यूपी से भाग लेने जा रहे 10 खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और जनता की शुभकामनाएं उनको दिलाने के लिए ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिलेÓ का आयोजन किया जा रहा है। यह रिले 18 मण्डलों और 51 जनपदों में 23 जुलाई से 04 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। रामपुर से शुरु होकर 3625 किमी की दूरी तय करते हुए विभिन्न जिलों से होते हुए रिले 04 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी।