नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे के भीतर 2 नागरिकों ने खुदकुशी की ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी निवासी यशपाल (30) ने सोमवार को किन्हीं कारणों से जहर खा लिया था। गंभीर हालत में यशपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रैफर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि इलाज के दौरान देर रात यशपाल ने दम तोड़। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि विवाह तय होने के बाद से यशपाल परेशान चल रहा था। उधर, बिसरख थानांतर्गत बिसरख गांव निवासी संजय कुमार (40) पुत्र छोटेलाल ने सोमवार की रात घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। खुदकुशी के कारण मालूम नहीं पड़ पाए। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामलों की जांच की जा रही है।
















