कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में कागज पर अपनी प्रतिभा उकेरकर बच्चों ने मनाया बाल दिवस

-बाल दिवस पर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में चित्रकला एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं खो-खो और छात्र दौड़ आदि अन्य खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन विषयो पर अपने विचारों को अपनी कला के माध्यम से ड्राइंग शीट पर उकेरा।

बच्चों ने अपनी रुचि दिखाई और बहुत ही सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाईं। बच्चों की बेहतरीन पेंटिंग देखकर स्कूल के अध्यक्ष व प्रिंसिपल ने उत्साहित दिखे और बच्चों की जमकर हौसला अफजाई किया। अध्यक्ष विवेक कुमार और प्रिंसिपल रितु चौधरी ने छात्रों को बताया कि हम अपने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सिर्फ इसलिए अच्छी चित्रकला न करें कि उन्हें जीतना है बल्कि कागज पर वो उकेरें जैसा वो दुनिया को देखते और महसूस करते हैं।

आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, हम उन्हे जिस तरह तैयार करेंगे वह वैसा ही देश का भविष्य बनाएगें, सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती ही बाल दिवस का एक मात्र कारण नही है, बल्कि इस दिन बच्चों की शिक्षा, उनके अधिकारों के बारे मे जागरूक और राष्ट्र-निर्माण मे बच्चों के महत्त्व को महसूस करने और उन्हे अपने पंख खोलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊंची उङान भरने का अवसर प्रदान करने का दिन है।

उन्होंने छात्रों को अनुशासित और और निष्कलंक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की। अध्यक्ष विवेक कुमार ने खो-खो और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को जागरुक करते हुए कहा स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम बेहद जरुरी है। खो-खो और दौड़ भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को भी स्कूलों में स्वच्छता, जल संरक्षण आदि अन्य खेलों के माध्यम से उन्हें जागरुक किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों पूनम, राबिया, वर्षा, ममता, मनमोहन, ममताश, सानिया, कशिश का योगदान रहा।