देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने बताया आजादी का महत्व

-कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में मनाया गया आजादी का 75वां अमृत महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रितु चौधरी, चेयरमैन विवेक कुमार ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती एवं शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ध्वज रोहण कर किया गया। राष्ट्रीय गान के बाद नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। नन्हें कान्हा की प्रस्तुति खासी आकर्षक रही। बच्चों ने प्रस्तुति के जरिए पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा के बारे में बताया।

प्रधानाचार्य रितु चौधरी ने आजादी का 75वां अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय सैनिक हर कठिनाई को सहन करते हुए भी हमारी और हमारे देश की रक्षा करते हैं। जिस कारण हम अपने घरों में महफूज हैं। आजादी का यह महोत्सव सदियों के बाद आया है जिसके माध्यम से हम स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनकी गाथाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आजादी के सेनानियों के बलिदान से ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। छात्रों ने देशभक्ति के गीत भी गाए। स्कूल शिक्षा के मंदिर है जो देश के भविष्य निर्माताओं को बनाते हैं।

चेयरमैन विवेक कुमार ने कहा आजादी के दीवानों को हम भूल नहीं सकते हैं। बड़ी मुश्किल से हमें आजादी मिली है। इसके लिए हमें आजादी कैसे मिली है इसे याद रखना चाहिए। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करते हैं। इस आजादी के लिए हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का आहूती दी थी, तब जाकर हमें ये आदाजी मिली।

स्कूली बच्चें शिवानी, श्याम, अर्पिता, संध्या, माधव, मोहित, शिव, प्रियांशु, वंश, अंश, राशि, प्रियंका, अर्बन, नितेश, अनन्या, अकुंल, अभिनदंन, तनिष्क, आशुतोष, सिया, पायल आदि छात्रों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर कार्यक्रम को सफल तरीके से संचालन करने में शिक्षक मनमोहन, पूनम, तान्या, ममता, ममतेश, राबिया, सानिया का योगदान रहा।