हेड कांस्टेबल दंपति घायल, 2 बच्चों को भी मामूली चोट आई
ग्रेटर नोएडा। बदलते मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को घनी धुंध के चलते आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। दृश्यता कम होने से यह वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। हादसमें दंपति गंभीर रूप से घायल है। दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में हेड कांस्टेबल चंदन कुमार और उनकी पत्नी घायल हो गए। चंदन के दोनों बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आई है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दनकौर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घनी धुंध की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। ऐसे मेंआई ट्वेंटी कार आगे चल रहे ट्रक से अचानक टकरा गई। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहीं 5 अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती गई। पुलिस ने बतायार कि आई ट्वेंटी में सवार हेड कांस्टेबल चंदन कुमार व उनकी पत्नी निवासी ग्राम बासवा थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में अन्य वाहनों के चालक भी चोटिल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में एक-दूसरे से टकाई अन्य गाड़ियों के चालकों को भी मामूली चोट आई है।
















