Electricity Crisis को लेकर ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह हंगामा, विरोध-प्रदर्शन
Electricity Crisis- ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती ने नागरिकों को बुरा हाल कर दिया है। Electricity Crisis से खफा नागरिकों को अब सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे में शांति एवं कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी और ग्रेटर नोएडा की मिशगन अल्टीमो सोसाइटी में Electricity Crisis पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। नाराज नागरिकों ने सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेंटेनेंस आॅफिस में भी हंगामा किया। नागरिकों का आरोप है कि बिल्डर और एनपीसीएल बिजली समस्या का निदान नहीं कर रहे हैं। नतीजन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रेनो वेस्ट में गुरुवार की रात ईको विलेज-1 में बिजली गुल हो गई। ओवरलोड की वजह से आपूर्ति बंद करने की बात कही गई। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने पर नागरिकों ने हंगामा मचा दिया। इस बीच हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने नागरिकों और मेंटेनेंस के स्टाफ के साथ बातचीत कर आपूर्ति शुरू कराई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप मढ़ा कि एनपीसीएल अब बिल्डर की तरह काम कर रहा है। जब मन में आता है, बिजली बंद कर दी जाती है।
उधर, ग्रेटर नोएडा की मिगसुन अल्टिमो सोसाइटी में भी गत रात बिजली काट दी गई। Electricity Crisis के बाद नागरिकों ने हंगामा कर दिया। नागरिकों ने बताया कि कुछ आवंटी अदालत भी गए हैं। इसके बावजूद जब-तब बिजली काट दी जाती है। शिकायत करने पर पुलिस भी सहायता नहीं करती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि संभवत: एनपीसीएल विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है। नो कट जोन होने के बाद भी बार-बार बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा कार्यालय में जाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की मांग की जाएगी। पब्लिक की मांग है कि जल्द से जल्द Electricity Crisis की समस्या का समाधान हो















