यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा 16 जून से !

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए मंगलवार को ट्रायल होना है। ट्रायल सफल होने पर बुधवार से आमजन के लिए यह सुविधा आरंभ कर दी जाएगी। इससे वाहन चालकों को टोल पर रूकना नहीं पड़ेगा। वह आसानी से टोल क्रॉस कर सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी तक फास्टैग की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। यमुना प्राधिकरण ने फास्टैग की बावत एक्सप्रेस-वे प्रबंधन पर जोर डाला था। इसके बाद वहां पर फास्टैग लगाने हेतु काम शुरू हो सका। एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने संबंधित कंपनी से अनुबंध कर लिया है। सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। एक्सप्रेस-वे पर मंगवार को इसका ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल इंटरनल होगा। यदि ट्रायल में सभी चीजें दुरुस्त रहीं तो बुधवार से यह सुविधा आमजन के लिए शुरू कर दी जाएगी। सभी टोल पर आने और जाने वाली 2-2 लेन पर फास्टैग की सुविधा मिलेगी। उधर, यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फास्टैग का ट्रायल मंगलवार को किया जाएगा। तदुपरांत यह सुविधा सभी नागरिकों को मिलने लगेगी। फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होने पर टोल पर वाहन चालकों को रूकना नहीं पड़ेगा।