आईआईए ने लिया प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प

-आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा दिपावली उत्सव 2022 का आयोजन
-दिवाली उत्सव को पटाखों से मुक्त कर प्रदूषण को दूर भगाना है: तेजपाल नागर

ग्रेटर नोएडा। आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा रॉयल हैबिटेट तिवोली नोएडा में दिपावली उत्सव 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे। उन्होंने क्षेत्र में उद्योगों को हर संभव सहायता एवं विकास में योगदान के लिए उद्यमियों को बधाई दी। आईआईए ने अपनी पत्रिका एंव कलैंडर का विमोचन किया। दिपावली उत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही विभिन प्रकार के उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका लाभ क्षेत्र से आए हुए उद्यमी तथा अन्य लोगों ने लिया। एनपीसीएल से सारनाथ गांगुली ने अपना पूर्ण समर्थन एंव विधुत आपूर्ति में सुधार का उद्यमियों को आश्वासन दिया। अग्नि शमक सिहाग से इन्द्र पाल ने भी संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा रोशनी का पर्व दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के मौके पर हर जगह दीपों की जगमगाहट, इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की चमक नजर आती है। दीवाली का पर्व मिठाइयों और दीयों का उत्सव है। इस उत्सव को पटाखों से मुक्त कर प्रदूषण को दूर भगाना है। जितेन्द्र सिंह राणा ने सर्व प्रथम एजीडीएम की शुरुआत करते हुए पिछले वर्ष का लेखा जोखा सदन के सामने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात दिपावली उत्सव के कार्यक्रम आए हुए सभी गणमान्य व्यक्ति का स्वागत किया।

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर चेयरमैन जितेन्द्र राणा ने कहा आतिशबाजी से होने वाले नुकसान का हमें आभास है। हर साल आतिशबाजी से कई घरों में खुशियों के बजाय दर्द देकर जाता है। ऐसे में इस बार आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया है। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। आतिशबाजी में खर्च होने वाली राशि को जरूरतमंदों की मदद किया जाएगा।

चेयरमैन टैक्रोलॉजी जेड रहमान ने कहा पटाखे चलाने से किसी को फायदा नहीं होगा। ऐसे में हमें पर्यावरण की ङ्क्षचता करनी होगी। बच्चों को भी आतिशबाजी से बचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समाज के लोगों को आतिशबाजी के बजाय जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया गया है। पर्यावरण के लिहाज से प्रत्येक नागरिक को गंभीर ङ्क्षचतन करने की जरूरत है। इस पर्व में 350 से अधिक सदस्यो ने भाग लिया। जिसमें सीनियर वाईस पे्रसिडेंट राजीव बंसल, डिवीजनल चेयरमैन बीआरभाटी, चेयरमैन जीएम विशारद गौतम, सीईसी राजीव सूद, सेकेट्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, जितेन्द्र पारीख, एसपी शर्मा, सर्वेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सरबजीत सिंह, मनोज सृदना, जामी, मुकेश अग्रवाल, हिमांशु पांडे, सुमेश, एडी पांडे आदि सभी उद्यमी तथा अन्य चैप्टर नोएडा, गाजियाबाद, सिकंदराबाद चैप्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।