ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जेवर एयरपोर्ट का दिखेगा जलवा

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह कार्यक्रम 3 जून को होना है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) भी इस कार्यक्रम में प्रतिभागी रहेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का मॉडल आगंतुकों का जीत ले लेगा। इसे लेकर यीडा ने काफी तैयारी कर रखी हैं। यह मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेगा। मॉडल में सभी रनवे को दर्शाया गया है। सेरेमनी में यमुना प्राधिकरण की तरफ से 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाना है। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

यीडा के दस हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स होंगे प्रदर्शित
कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए यमुना प्राधिकरण काफी उतावला है। लखनऊ में 3 जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का आयोजन होना है। इसकी तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जेसीबी में कुल 75 हजार करोड़ रुपए लागत के प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाने हैं। जीबीसी में अपनी दमदार उपस्थिति दिखाने को यमुना प्राधिकरण ने भी भरपूर तैयारी की हैं। समारोह में जेवर एयरपोर्ट का मॉडल प्रदर्शित किया जाना है। मॉडल को आकर्षक रूप दिया गया है। ग्रेटर नोएडा से यह मॉडल लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।

जेवर एयरपोर्ट के मॉडल में अह्म जानकारी
मॉडल में जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को विस्तार से दर्शाया गया है। समारोह में वह कंपनियां भी प्रतिभाग करेंगी, जिनका मानचित्र स्वीकृत हो चुका हो। यमुना प्राधिकरण ने इस संबंध में उप्र शासन को सूची भी भेजी है। इस सूची में नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर, सूर्या ग्लोबल फेलिक्स फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड, हंस वाहिनी शिक्षा समिति, नर्सी मोंजी इंस्टीट्यूट, एवरी डेनिसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सचेरोम प्रा.लि., एमटेंडी लिमिटेड, मेडिकल डिवाइस पार्क इत्यादि शामिल हैं। इसमें एवरी डेनिसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की औद्योगिक इकाई का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 2 कंपनियों को यीडा की तरफ से क्रियाशील प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें वीवो और एवरी डेनिसन शामिल है।

अपैरल पार्क भी करेगा आकर्षित
इसके अलावा 220 केवी क्षमता के 2 बिजलीघर, एक बिजलीघर की क्षमता वृद्धि और 220 केवीए की एक लाइन का काम भी होना है। इन सभी प्रोजेक्ट्स को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में सम्मिलित किया गया है। अपैरल पार्क में 27 भूखंडों का लीज प्लान जारी कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में 82 कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इस पार्क की अंदरूनी सड़कों का निर्माण चल रहा है। 45 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें 2 माह में कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त बिजलीघरों का निर्माण भी चल रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मिलित होने वाली परियोजनाओं से 10138 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके लिए लगभग 700 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। जीसीबी में प्रतिभाग को लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि यीडा के प्रोजेक्ट्स को इस मंच पर प्रशंसा मिलेगी। साथ निवेशकों का और ज्यादा रूझान इस तरफ बढ़ पाएगा।