नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मेंसुरेशन हाइजीन कैंप का आयोजन

पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ईको फ्रेंडली नैपकिन का करें प्रयोग: अनीता सिंगला
 50 लड़कियों को इको फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन पैकेट का वितरण

ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नोएडा सदैव महिला उत्थान कार्यों में अग्रसर रहती है। क्लब का उद्देश्य है महिला वर्ग को सशक्त बनाना एवं एक दूसरे की मदद करना है। क्लब ने मेंसुरेशन हाइजीन कैंप का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला ने सभी से अपील की के हम सब पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ईको फ्रेंडली नैपकिन का प्रयोग करें। आज की यह पहल किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करेगी। हमारे देश में महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं, वे शुरू से ही सशक्त रहीं हैं। सामाजिक बंधनों को तोडकऱ वे आगे आई हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखा दिया है कि नारी शक्ति कमजोर नहीं है, उसे अपना रास्ता खुद बनाना आता है।

डॉ शैली गर्ग ने युवा लड़कियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता संबंधी जरूरी जानकारी मुहैया कराई। जिससे वे अनजाने में किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में न आ जायें। थोड़ी सी लापरवाही से उन्हें हेपेटाइटिस बी, सरविकल कैंसर, योनी संक्रमण जैसी गंभीर बीमारी अपनी तरफ धकेल सकती है। उन्होंने बताया दरअसल हम जब भी कोई सामान खरीदते हैं तो सिर्फ अपनी जरूरत और सामान की कीमत देखते हैं। यह कभी नहीं सोचते कि क्या वह उत्पाद हमारे पर्यावरण और जीव-जन्तुओं के लिए सुरक्षित है। यहां तक कि महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सैनिटरी पैड्स भी पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। बहुत ही कम मात्रा में सेनेटरी पैड्स का उपयोग के बाद सही प्रबंधन होता है। ज्यादातर कचरे के ढ़ेरों में आपको पैड्स दिख जाएंगे, जो बहुत बार मिट्टी, पानी के स्त्रोत और पहाड़ों आदि को दूषित करते हैं। इसलिए ईको फ्रेंडली नैपकिन से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। क्लब सदस्य ने सभी महिलाओं को केवल जागरूक ही नहीं बल्कि क्लब की तरफ से लगभग 50 लड़कियों को इको फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन पैकेट का वितरण भी किया।